एशिया कप 2022: अफगानिस्तान ने सुपर फोर के लिए किया क्वालीफाई तो असगर अफगान ने बताया कैसा होगा ड्रेसिंग रूम का माहौल - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: अफगानिस्तान ने सुपर फोर के लिए किया क्वालीफाई तो असगर अफगान ने बताया कैसा होगा ड्रेसिंग रूम का माहौल

राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने चार ओवरों में 22 रन गंवाते हुए तीन विकेट चटकाएं।

Afghanistan Team Picture Source: Twitter
Afghanistan Team Picture Source: Twitter

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने कहा कि स्टार लेग स्पिनर राशिद खान को एक बार फिर अपनी टीम को डिनर कराएंगे, क्योंकि उन्होंने एशिया कप 2022 के  एक मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 30 अगस्त को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सात विकेट की जोरदार जीत दर्ज कर ली है।

इस जीत के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में सुपर फोर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आपको बता दें, राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने चार ओवरों में 22 रन गंवाते हुए तीन विकेट चटकाएं और अफगानिस्तान को एशिया कप 2022 में लगातार दूसरा मैच जीतने में मदद की।

अफगानिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल शानदार होगा: असगर अफगान

असगर अफगान ने क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स7 प्रेजेंट्स रन की रणनीति शो पर कहा: “सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करने के बाद निश्चित ही टीम के सभी सदस्य बहुत खुश होंगे। अगर मोहम्मद शहजाद भी ड्रेसिंग रूम में होते, तो खिलाड़ियों को ज्यादा मजा आता, क्योंकि वह बहुत मजाकिया हैं, खासकर वह जीत के बाद आकर कहते हैं ‘आज हमने मैच जीत लिया है’।

चूंकि वह एमएस धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, इसलिए वह हमेशा कहते थे कि जब एमएस मैच जीतते थे, तब भी वह आखिरी कुछ गेंदों के दौरान आराम करता था और आनंद लेता था, चैट करता था और फिर जाता था, तो आज भी हम आराम करेंगे और फिर जाएंगे।

तो मैच जीतने के बाद ये होता था शहजाद का प्लान और हम उस वक्त उन्हें बहुत परेशान करते थे, लेकिन वो कभी नाराज नहीं होते थे। इस समय अफगानिस्तान के ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहद जबरदस्त होगा और सभी खिलाड़ियों को बहुत मजा आएगा और सभी बेहद खुश होंगे। मुझे पता है कि एक बार फिर राशिद खान पूरी टीम को डिनर कराएंगे, क्योंकि टीम मैच जीत गई है और उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।”

close whatsapp