अफगानिस्तान का ऐसा हाल देख टूटा Rashid Khan का दिल, वर्ल्ड कप की सारी मैच फीस करेंगे दान
अफगानिस्तान में भूकंप ने मचा दी है जगह-जगह पर तबाही।
अद्यतन - Oct 8, 2023 3:41 pm

दुनिया के टॉप स्पिन गेंदबाजों में से एक Rashid Khan अपने खेल के साथ-साथ मदद करने के लिए भी जाने जाते हैं, कई मौकों पर स्पिन गेंदबाज अपने देश के लिए आगे आया है। इसी कड़ी में राशिद खान ने फिर से कुछ ऐसा ही किया है, जिसने फैन्स के साथ-साथ पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है और उसके लिए इस गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
अफगानिस्तान में आखिर क्या हो गया एक दम से?
जी हां, Rashid Khan के देश को यानी की अफगानिस्तान को अचानक से मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है, जहां अफगान में शनिवार के दिन आए तेज भूकंप ने सब कुछ तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप में 2 हजार से ज्यादा लोग मर चुके हैं, तो 9 हजार के आस-पास लोग घायल हैं और साथ ही कई हजार लोग इस भूकंप के कारण बेघर भी हो गए हैं। जिनकी मदद करने के लिए अब ये स्पिन गेंदबाज आगे आया है, ऐसा राशिद ने पहले भी कई बार किया है।
Rashid Khan अपने देश के लिए करने जा रहे हैं बड़ा दान
*अफगानिस्तान में भूकंप ने मचा दी है जगह-जगह पर तबाही।
*इस बीच अपने देश के लिए आगे आए Rashid Khan, किया बड़ा ऐलान।
*स्पिनर राशिद वर्ल्ड कप की पूरी मैच फीस भूकंप पीड़ितो को करेंगे दान।
*स्पिन गेंदबाज और लोगों की मदद करने के लिए फंड का भी करेगा इंतजाम।
अपने देश के लिए पोस्ट शेयर किया है स्पिनर Rashid Khan ने
सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी
वर्ल्ड कप में हार के साथ हुआ अफगानिस्तान का आगाज
दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान टीम ने अपना सफर हार के साथ शुरू किया है, जहां इस टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था और इस मैच में अफगान टीम के खाते में हार आई है। वहीं अफगान टीम को अपना अगला मैच टीम इंडिया के खिलाफ खेलना है, जो 11 अक्टूबर के दिन दिल्ली में खेला जाएगा।