IPL में HOTNESS की सारी हदें हुई पार, रश्मिका और तमन्ना ने डांस फ्लोर पर लगाई आग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL में HOTNESS की सारी हदें हुई पार, रश्मिका और तमन्ना ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

आज यानी 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत हो चुकी है।

Rashmika Mandaana and Tammana Bhatia (Pic Source-Twitter)
Rashmika Mandaana and Tammana Bhatia (Pic Source-Twitter)

आज यानी 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत हो चुकी है। तमाम लोग काफी समय से इस बेहतरीन टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इसी के साथ ओपनिंग सेरिमनी में पहले गायक अरिजीत सिंह ने अपने सुनहरे गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने काफी अच्छे-अच्छे गाने गाए। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्रियां तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने अपने बेहतरीन डांस से वहां का समाह बांध दिया।

ये रही वीडियो:

इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में यह वीडियो साझा की गई। तमन्ना भाटिया के डांस के कैप्शन में लिखा था, ‘Dazzling as Ever. @Tamannahspeaks ने अपने परफॉर्मेंस से टाटा IPL 2023 के ओपनिंग सेरेमनी में आग लगा दी।’

रश्मिका मंदाना के डांस की वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘Sound On. @iamrashmika के शानदार परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल।’

बता दें, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेले जा रहे पहले IPL 2023 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें IPL 2023 की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

बता दें, गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को जबरदस्त मात दी थी और इस बेहतरीन टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन इतना अच्छा नहीं गया था। वो अंक तालिका में 9वें पायदान पर रही थी। हालांकि इस सत्र में वो जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगी।

IPL 2023 के पहले मुकाबले के लिए यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

चेन्नई सुपर किंग्स:

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, मोईन अली, शिवम दूबे, एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर

गुजरात टाइटंस:

रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल,केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ

close whatsapp