रतन टाटा ने खुद की बड़ी घोषणा, बताया क्या सच में देंगे राशिद खान को पुरस्कार के रूप में 10 करोड़ रुपए? - क्रिकट्रैकर हिंदी

रतन टाटा ने खुद की बड़ी घोषणा, बताया क्या सच में देंगे राशिद खान को पुरस्कार के रूप में 10 करोड़ रुपए?

अफगानिस्तान टीम ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो बड़ी टीमों को मात दी है।

Rashid Khan and Ratan Tata (Pic Source-Twitter)
Rashid Khan and Ratan Tata (Pic Source-Twitter)

भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने 2023 वर्ल्ड कप के दौरान वायरल व्हाट्सएप फॉरवर्ड के बीच किसी भी खिलाड़ी को पुरस्कार देने से इनकार कर दिया है।

दरअसल पिछले काफी समय से सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप पर ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि रतन टाटा ने इस बात की घोषणा की है कि पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला जीतने के बाद वो अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान को 10 करोड़ रुपए पुरस्कार के तौर पर देंगे।

रतन टाटा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर लिखा कि, ‘मैंने आईसीसी या क्रिकेट के किसी भी बोर्ड को इस चीज को लेकर कुछ भी नहीं कहा है कि मैं किसी खिलाड़ी को तोहफा दूंगा। क्रिकेट से मेरा कोई भी कनेक्शन नहीं है। व्हाट्सएप पर आई बातों का कोई भी भरोसा ना रखें और जब तक मैं अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस चीज को लेकर कुछ भी नहीं बोलता हूं तब तक कोई कुछ भी ना समझे और ना बोले।’

अफगानिस्तान ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की है

बता दें, अफगानिस्तान टीम ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो बड़ी टीमों को मात दी है। अफगानिस्तान ने पहले इंग्लैंड को हराया और फिर पाकिस्तान को।

चेन्नई में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया था जिसके पास राशिद खान को भारतीय ध्वज दिखाते हुए देखा गया। इसके बाद आईसीसी ने उनके ऊपर 55 लख रुपए का जुर्माना लगाया था। हालांकि आप रतन टाटा ने इन सभी चीज को लेकर सब चीज़ें साफ कर दी है।

इस समय अफगानिस्तान श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का महत्वपूर्ण मुकाबला खेल रही है। टीम ने अभी तक 5 मुकाबलों में 2 में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अगर अफगानिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उनको इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?