देखिए पिछले दशक के टाॅप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की Rating
इस लिस्ट में शामिल सभी बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का टेस्ट क्रिकेट में लोहा मनवाया है।
अद्यतन - Aug 6, 2023 6:11 pm

क्रिकेट की दुनिया में अगर हम पिछले दशक (2010-2019) की बात करें तो कुछ क्वालिटी क्रिकेट इस दशक में देखने को मिला है। जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है तो इस खेल में कुछ बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर खेल के दिग्गज बन गए हैं। विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट का नाम उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है।
तो वहीं आज हम आपको इस आर्टिकल में पिछले दशक के ऐसे 10 क्रिकेटरों का आंकलन रेटिंग के माध्यम से करने जा रहे हैं, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता। तो आइए शुरू करते हैं-
10. Younis Khan (7/10)
![]()
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान ने साल 2017 में पाकिस्तान के वेस्टइंडीज दौरे के बाद क्रिकेट से संन्यास लिया था। बता दें कि साल 2010 से लेकर 2017 तक वह पाक टीम के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे थे। साथ ही कुछ शानदार प्रदर्शन यूनिस से टेस्ट क्रिकेट में भी देखने को मिला था।
बता दें कि इस दशक के दौरान यूनिस के बल्ले से 55 टेस्ट मैचों की 101 पारियों में 4839 रन निकले और वह इस दौरान 18 शतक और 12 अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे थे। साथ ही जब पाकिस्तान की टीम साल 2016 में इंग्लैंड में दो टेस्ट मैच जीती थी, तो उसमें यूनिस खान के 7 पारियों में बनाए गए 340 रनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।