देखिए पिछले दशक के टाॅप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की Rating - 10 का पृष्ठ 10 - क्रिकट्रैकर हिंदी

देखिए पिछले दशक के टाॅप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की Rating

इस लिस्ट में शामिल सभी बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का टेस्ट क्रिकेट में लोहा मनवाया है। 

1. Steven Smith (9.7/10)

Steve Smith

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ आज के समय में टेस्ट क्रिकेट के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों से एक हैं। हालांकि, जब उन्होंने साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, तो वह उस समय टीम में एक गेंदबाज के रूप में शामिल हुए थे।

लेकिन साल 2013 एशेज सीरीज के दौरान जब उनके बल्ले से 10 पारियों में 345 रन निकले, तो उसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के समीकरण ही बदल दिए। बता दें कि जब ऑस्ट्रेलिया ने साल 2019 में एशेज सीरीज बचाई थी, तो उस समय उन्होंने 7 पारियों में कुल 774 रन बनाए थे। बता दें कि वह अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 102 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, और उन्हें इस समय वर्ल्ड का बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज माना जाता है।

Previous
Page 10 / 10

close whatsapp