देखिए पिछले दशक के टाॅप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की Rating - 10 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

देखिए पिछले दशक के टाॅप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की Rating

इस लिस्ट में शामिल सभी बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का टेस्ट क्रिकेट में लोहा मनवाया है। 

7. Hashim Amla (8.2/10)

Hashim Amla England v South Africa

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रहे हाशिम अमला ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। बता दें कि अमला ने साउथ अफ्रीका टीम के लिए 124 टेस्ट मैच की 215 पारियों में 9282 रन बनाए हैं।

तो अगर 2010-19 की बात करें तो इस दौरान अमला के बल्ले से 85 टेस्ट मैच की 146 पारियों में 6695 रन निकले थे। साथ ही जब 2012 में साउथ अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी पहली जीत हासिल की थी, तो उस सीरीज में हाशिम अमला ने टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। अमला ने इस सीरीज में 6 पारियों में 377 रन बनाए थे।

Previous
Page 4 / 10
Next

close whatsapp