देखिए पिछले दशक के टाॅप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की Rating - 10 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

देखिए पिछले दशक के टाॅप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की Rating

इस लिस्ट में शामिल सभी बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का टेस्ट क्रिकेट में लोहा मनवाया है। 

6. AB de Villiers (8.5/10)

AB de Villiers of the Proteas

साउथ क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2018 में संन्यास ले लिया था। हालांकि, इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में डिविलियर्स ने टेस्ट क्रिकेट में वो ओहदा हासिल कर लिया था, जिससे कि उन्हें इस खेल का दिग्गज कहा जा सके।

बता दें कि साल 2010-18 के बीच डिविलियर्स के बल्ले से 60 टेस्ट मैच की 98 पारियों में कुल 5059 रन निकले थे, और जब पहली बार 2012 में साउथ अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी पहली जीत हासिल की थी, तो उस सीरीज के एक मैच में डिविलियर्स ने 169 रनों की पारी खेली थी, जिसकी वजह से प्रोटीज ने माइकल क्लार्क की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया टीम पर 309 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

Previous
Page 5 / 10
Next

close whatsapp