देखिए पिछले दशक के टाॅप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की Rating
इस लिस्ट में शामिल सभी बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का टेस्ट क्रिकेट में लोहा मनवाया है।
अद्यतन - अगस्त 6, 2023 6:11 अपराह्न
5. जो रूट (8.7/10)
![]()
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार रहे और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने क्रिकेट खासकर टेस्ट क्रिकेट में बहुत नाम कमाया है। बता दें कि रूट ने साल 2012 के दिसंबर में भारत दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, और कुछ ही समय में उन्होंने टेस्ट की दुनिया में अपना नाम बना लिया। साथ ही बता दें कि इस दौरान उन्हें इंग्लैंड की कप्तानी करने का भी मौका मिला।
गौरतलब है कि रूट ने साल 2012-19 के बीच कुल 89 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 164 पारियों में 7359 रन बनाए। तो वहीं जब भारत दौरे पर इग्लैंड को साल 2016 में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था, तो सीरीज में उनके बल्ले से 10 पारियों में 491 रन निकले थे।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो