2011 वर्ल्ड कप में खेलने वाले इस लेग स्पिनर ने अश्विन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

2011 वर्ल्ड कप में खेलने वाले इस लेग स्पिनर ने अश्विन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में…..

चोटिल अक्षर पटेल की जगह आर अश्विन को किया गया वर्ल्ड कप की टीम में शामिल।

R Ashwin (Photo Source: Getty Images)
R Ashwin (Photo Source: Getty Images)

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में 7 दिन से भी काम समय बचा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक पहले दिग्ग्गज लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा, “रवि अश्विन अपने अनुभव और जिस तरह से उन्होंने अतीत में गेंदबाजी की है, उसके कारण वो टीम में शामिल होने के लिए फेवरेट थे।”

दरअसल मेगा टूर्नामेंट से पहले, भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया, जिसमें चोटिल ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया गया। अश्विन 29 सितंबर को गुवाहाटी में टीम के साथ जुड़े, क्योंकि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले वहां प्रेक्टिस मैच खेलना था।

इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने अश्विन को वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने की बात कही। पीयूष चावला ने कहा कि अश्विन अक्षर के समान विकल्प हैं और उन्होंने अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि, वो बल्लेबजी और गेंदबजी  दोनों में अच्छे प्रदर्शन करने की क्षमता है। 

पीयूष चावला ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि, “हम सभी जानते थे कि एक बार जब अक्षर पटेल चोटिल हो गए और वर्ल्ड कप के लिए फिट नहीं थे, तो रवि अश्विन अपने अनुभव और अतीत में उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की है, उसके कारण से वो सीधे टीम में आएंगे। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। यह लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट है क्योंकि वह बल्लेबाजी कर सकता है, और एक बहुत ही अच्छा बल्लेबाज है।”

अश्विन एक स्ट्रीट-स्मार्ट क्रिकेटर हैं: पीयूष चावला

इसके अलावा, चावला ने अश्विन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह एक “स्ट्रीट स्मार्ट क्रिकेटर” हैं। उन्होंने पिछले दो वर्षों में अश्विन द्वारा खेले गए कम वनडे मैचों को को लेकर भी बात की और बताया कि कैसे वह चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि, “अश्विन एक स्ट्रीट-स्मार्ट क्रिकेटर हैं। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह सफेद गेंद या लाल गेंद वाली क्रिकेट में गेंदबाजी कर रहे हैं, वह हमेशा मैच के बारे में सोचते रहते हैं। वह हमेशा खेल से जुड़े रहते हैं। चावला ने कहा, हालांकि उन्होंने पिछले दो वर्षों में वनडे में बहुत कम क्रिकेट खेला है, लेकिन वह सच में एक अच्छे गेंदबाज हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़े :पूर्व क्रिकेटर ने विश्व कप के आगाज से ठीक पहले अश्विन को लेकर दिया विवादित बयान

close whatsapp