वर्ल्ड कप 2023: ‘भारत में पिचों को अश्विन के हिसाब से तैयार किया जाता है’- पूर्व क्रिकेटर के बयान से मचा बवाल
वर्ल्ड कप 2023 में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अपने एक्स अकाउंट से कई विवादित ट्वीट्स के जरिए अश्विन पर तंज कसा।
अद्यतन - अक्टूबर 1, 2023 11:42 पूर्वाह्न

भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप को शुरू होने में मजह एक सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है। मेगा टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले, वार्म-अप मैच शुरू हो गए हैं। इसके लिए हाल ही में भारत ने वर्ल्ड कप स्क्वाड में बदलाव किया। चोटिल अक्षर पटेल की जगह अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को टीम में शामिल किया गया है। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर ने अश्विन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
भारत के पूर्व स्पिनर क्रिकेटर ने अश्विन को एक स्वार्थी खिलाड़ी भी कहा और कहा कि यदि एमएस धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स नहीं होते, तो उन्हें भारतीय टीम में आने के लिए और अधिक इंतजार करना पड़ता। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि भारत में जो भी पिचें बनाई जाती है वह गेंदबाजों के लिए होती है, जिससे उन्हें विकेट मिल सके।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि भारत में पिचें टेस्ट मैचों में अश्विन के लिए तैयार की जाती हैं, SENA देशों में उनके रिकॉर्ड को देखें..”
शिवरामकृष्णन ने अश्विन की गेंदबाजी एक्शन में निकाली खामी
यह पूरी कहानी तब शुरू हुई जब शिवरामकृष्णन ने अश्विन के गेंदबाजी एक्शन में गलती निकली और अपने एक ट्वीट में उसे ठीक करने की कोशिश की। शिवरामकृष्णन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
तस्वीर को जूम करें और आप देखेंगे कि उनकी नॉन बॉलिंग आर्म और शरीर के ऊपर का हिस्सा ऑफसाइड की ओर खुल गया है। अगर आप देखें तो उनके शरीर का निचला हिस्सा बंद है। इससे तालमेल की कमी हो जाती है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऐश को इसे तुरंत ठीक करने की आवश्यकता है।’
https://twitter.com/LaxmanSivarama1/status/1707783292446298190
शिवरामकृष्णन ने अपनी अगली ही पोस्ट में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, ‘रवि अश्विन इतने अच्छे हैं कि उन्होंने अभी कुछ समय पहले मुझे अपने गेंदबाजी एक्शन पर चर्चा करने के लिए बुलाया, वह भी ट्रोल्स के जहर से उतना ही हैरान थे जितना मैं था। यह भी स्पष्ट किया कि इसमें शामिल लोग किसी भी तरह से उनसे जुड़े हुए नहीं हैं। शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें: तो इस कारण Ashwin के डुप्लीकेट ने ठुकराया ऑस्ट्रेलिया का ऑफर
https://twitter.com/LaxmanSivarama1/status/1708151355762938311