मैच में नहीं मिला मौका, तो आर अश्विन ने यहां दिखाया बल्ले का दम
अश्विन इस सीरीज में नहीं खेले हैं एक भी मैच।
अद्यतन - अगस्त 27, 2021 1:36 अपराह्न

विराट की टीम इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेल रही है, जिसमें एक बार फिर स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को मौका नहीं दिया गया है। ये पहली बार नहीं है जब अश्विन टीम से बाहर बैठे हैं, वो पहले और दूसरे टेस्ट में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब एक बार फिर फिरकी का ये फनकार खबरों में आ गया है, जिसके पीछे कारण है इस गेंदबाज की तस्वीर।
अश्विन की तस्वीर बनी चर्चा का विषय
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन हमेशा कुछ ना कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। उनका ध्यान हमेश कुछ अलग करने पर होता है और ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है। साथ ही, अश्विन ने इस बार 2 तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपनी भावनाओं को फैन्स के साथ साझा किया है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
*अश्विन ने नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए तस्वीरें की साझा।
*इन तस्वीरों में दाएं नहीं बाएं हाथ से बल्लेबाज करते दिखे अश्विन।
*फैन्स ने सोशल मीडिया पर पूछा- आप बाएं हाथ से क्यों कर रहे हैं बल्लेबाजी?
यहां देखें अश्विन की बल्लेबाजी की तस्वीरें
The desire to ignite something different every day never burns out. 🤜 🔥🔥🤩 pic.twitter.com/6U9s7LZpP6
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) August 26, 2021
फैन्स ने आर अश्विन की तस्वीरों पर कुछ ऐसे किए कमेंट्स
Why are you batting left handed
— TABAN (@UTDTABAN) August 26, 2021
https://twitter.com/ViperBlas/status/1430959525582934017?s=20
Breaking new : right hander ashwin not picked in 11
So he will play as a left hander now🥺— rohiiitt (@goat_rohit) August 26, 2021
https://twitter.com/GOOD__BUMPER/status/1430952731733233667?s=20
Bhai right hand se hi batting nahi mil rahi thanks to Kohli and you learning something new! 😂😂😂😂 #ENGvIND
— IMAM (@IMAMSHAREEF) August 26, 2021
https://twitter.com/AvsSridhar2/status/1430953339269705730?s=20
आर अश्विन ने नहीं खेला इस सीरीज में एक भी मैच
टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रही है, लेकिन आर अश्विन को एक भी बार अंतिम 11 में जगह नहीं मिल पाई है जिसके कारण भारत के कप्तान विराट कोहली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर फैन्स हर मैच में टॉस के बाद कप्तान कोहली को ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। भारतीय क्रिकेट फैन्स के मुताबिक, अश्विन के साथ गलत हो रहा है और उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए।
*विराट ने पिच को देखते हुए अब तक अश्विन को नहीं किया है टीम में शामिल।
*जडेजा को 2 टेस्ट मैचों में नहीं मिला था एक भी विकेट।
*अश्विन का नाम हर टॉस के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से करता है ट्रेंड।