केएल राहुल के जरिए रवि बिश्नोई की होगी टीम इंडिया में एंट्री? - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल के जरिए रवि बिश्नोई की होगी टीम इंडिया में एंट्री?

हर समय रवि शानदार खेल दिखाने के लिए तैयार रहते हैं- राहुल।

Ravi Bishnoi. (Photo Source: IPL/BCCI
Ravi Bishnoi. (Photo Source: IPL/BCCI

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम ने केएल राहुल के साथ-साथ युवा स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को अपने साथ जोड़ा है, आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ का ये सबसे बड़ा दांव माना जा रहा है। वहीं केएल राहुल की कप्तानी में रवि बिश्नोई 2 साल पंजाब टीम के लिए पहले ही आईपीएल खेल चुके हैं, साथ ही वो राहुल के फेवरेट खिलाड़ियों में से एक हैं। जिसे देखते हुए केएल ने इस स्पिन गेंदबाज के लिए एक बड़ा दावा कर दिया है।

रवि बिश्नोई का टीम इंडिया में डेब्यू होने जा रहा है क्या?

IPL के मेगा ऑक्शन से पहले 2 नई टीमों के लिए कुछ नियम थे, जिसके तहत वो कुछ खिलाड़ी टीम के साथ जोड़ सकते हैं। जिसे देखते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भारी रकम खर्च करते हुए केएल राहुल को सबसे पहले टीम का कप्तान बनाया, जिसके लिए उन्हें कुल 17 करोड़ की रकम मिल रही है। वहीं मार्कस स्टोइनिस के खाते में कुल ये टीम 9.2 करोड़ डालेगी, तो रवि बिश्नोई को इस टीम ने 4 करोड़ रूपए दिए हैं।

*हर समय रवि शानदार खेल दिखाने के लिए तैयार रहते हैं- राहुल।
*राहुल ने कहा-IPL में बिश्नोई ने बड़े बल्लेबाजों को बिना डरे गेंदबाजी की थी।
*रवि बिश्नोई आने वाले समय में टीम इंडिया का अहम हिस्सा हो सकते हैं- केएल।
*रवि 2 साल IPL में पंजाब टीम का हिस्सा थे और राहुल की कप्तानी में खेले थे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में कमाल किया था

राजस्थान के जोधपुर से आने वाले रवि ने साल 2020 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में कमाल किया था, रवि की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था। जिसके बाद आईपीएल की निलामी में उन्हें पंजाब टीम ने खरीद लिया था, वहीं रवि पंजाब टीम के साथ कुल 2 साल रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया, साथ ही शानदार फील्डिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

close whatsapp