स्पिनर रवि बिश्नोई एशिया कप में चयन के बाद पिज्जा पार्टी कर रहे हैं!
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शेयर की थी एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर।
अद्यतन - अगस्त 10, 2022 9:23 पूर्वाह्न

एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया में स्पिनर रवि बिश्नोई का चयन हुआ है, वहीं उनके चयन से कई लोग हैरान है और कुलदीप यादव से ज्यादा महत्व रवि को दिया गया है। दूसरी ओर ये स्पिन गेंदबाज चयन के बाद जमकर पार्टी कर रहा है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
स्पिनर रवि बिश्नोई ने जूनियर वर्ल्ड कप में मचाई थी सनसनी
साल 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप हुआ था, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से स्पिनर रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की थी और कई दिग्गज इस खिलाड़ी के मुरीद हो गए थे। जिसके बाद IPL और फिर टीम इंडिया में इस खिलाड़ी ने अपनी जगह को पक्का कर लिया।
पिज्जा पार्टी करते हुए पकड़े गए स्पिनर रवि बिश्नोई
*तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शेयर की थी एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर।
*इस तस्वीर में पिज्जा पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं स्पिनर रवि बिश्नोई।
*वेस्टइंडीज को हराने के बाद अमेरिका में जमकर पार्टी कर रहे हैं सभी खिलाड़ी।
*इन सभी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं खिलाड़ी।
स्पिनर कुछ ऐसे कर रहा है पार्टी

राजस्थान से खेलते हैं अपना घरेलू क्रिकेट
रवि राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं और अपना घरेलू क्रिकेट भी वो राजस्थान से खेलते हैं, साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी ये खिलाड़ी काफी कम समय में अपनी छाप छोड़ चुका है।
नेट गेंदबाजी करने के लिए छोड़ दिए थे बोर्ड एग्जाम
जी हां, रवि कुछ साल पहले जयपुर में अभ्यास कर रहे थे, इस दौरान उन्हें IPL की टीम राजस्थान रॉयल्स का नेट गेंदबाज बनने का मौका मिला था और उन्होंने इसके लिए अपने बोर्ड एग्जाम छोड़ दिए थे।