वीडियो: ‘मुझसे कैप लेना ड्रीम था या इंडिया खेलना’- चहल के इस सवाल का बिश्नोई ने दिया मजेदार जवाब
डेब्यू टी-20 मैच में बिश्नोई ने चार ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए।
अद्यतन - Feb 17, 2022 2:14 pm

राजस्थान जोधपुर के रहने वाले रवि बिश्नोई ने 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद से अपनी पहचान बनानी शुरू की। उस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) ने खरीदा और वहां भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया। इस लेग स्पिनर को अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला और आखिर में वह वेस्टइंडीज के वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के लिए सिलेक्ट हो गए।
हालांकि वनडे सीरीज के दौरान उन्हें एक भी मैच के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। लेकिन, बुधवार (16 फरवरी) को उन्होंने अपने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की, उन्होंने ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टी-20 मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। उनका ये डेब्यू और भी खास बन गया जब खुद लेग स्पिनर चहल ने उन्हें कैप दिया। पहले ही मैच में उन्होंने दो विकेट लेकर कप्तान की वाहवाही भी बटोरी।
मैच से पहले मैं थोड़ा नर्वस था- रवि बिश्नोई
मैच खत्म होने के बाद बिश्नोई ने बताया कि आखिर उनका यह सफर कैसा रहा। वह कैसा महसूस कर रहे थे। दरअसल BCCI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें बिश्नोई टीम इंडिया तक के अपने सफर के बारे में बात कर रहे हैं।
चहल टीवी पर जारी इस वीडियो में बिश्नोई कहते हैं कि, “मेरा भी ड्रीम था इंडिया के लिए खेलना का और जब मैं यहां आया तो बहुत उत्साहित था। मैं इस बात को लेकर थोड़ा नर्वस था कि पहला दिन कैसा रहेगा। लेकिन जब मैं यहां आया तो जिस तरह राहुल सर ने हमारा अच्छे से स्वागत किया वह बहुत अच्छा लगा। जब मुझे कैप मिला तो ऐसा लगा कि सपना पूरा हो गया। युजी भैया (युजवेंद्र चहल) से कैप मिली तो और भी अच्छा लगा।”
इस वीडियो मे युजवेंद्र चहल अपने मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह बिश्नोई से पूछते हैं, इंडिया खेलना ड्रीम है या मुझसे कैप लेना? इस सवाल का जवाब बिश्नोई मुस्कुराते हुए देते हैं और कहते है, ‘दोनों, ही मेरा सपना था’
यहां देखिए पूरा वीडियो
From nerve & verve to a dream #TeamIndia debut!👏 👏
In his maiden Chahal TV appearance, @bishnoi0056 shares his emotions with @yuzi_chahal after India's win in the 1⃣st @Paytm #INDvWI T20I. ☺️ 😎 – By @Moulinparikh
Watch the full interview 🎥 🔽https://t.co/HTjXQGKlg3 pic.twitter.com/5dMyWXUblu
— BCCI (@BCCI) February 17, 2022