विराट कोहली ने रवि शास्त्री को मैदान पर शांत रहने के लिए दिया कमाल का मूलमंत्र
आईपीएल 2023 के 43वें मैच में विराट पर अपने बर्ताव के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगा था।
अद्यतन - मई 9, 2023 8:10 अपराह्न

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल के जारी सीजन में सिर्फ अपनी बल्लेबाजी के वजह से सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि मैदान पर अपने बर्ताव को लेकर भी वह सुर्खियां बटोर चुके हैं।
गौरतलब है कि 34 वर्षीय कोहली सबसे पहले मैदान पर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स के वर्तमान मेंटर सौरव गांगुली से मैच खत्म होने के बाद हाथ ना मिलाने के बाद सुर्खियों में आए थे। बताया जाता है कि गांगुली का हाथ विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तनी से हटाए जाने में था, जिसकी वजह से विराट गांगुली के प्रति हमेशा आक्रामक रवैया अपनाते हैं।
तो वहीं आईपीएल के जारी सीजन के 43वें लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच में भी वह अपने तीखे तेवर के लिए सुर्खियों में आए थे। जब मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और दो बार के वर्ल्ड कप चैंपियन गौतम गंभीर के बीच मैदान पर बहस हो गई थी, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों पर आईपीएल की आचार सहिंता का उल्लघंन करने पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया था।
दूसरी ओर अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रहे रवि शास्त्री ने अब विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में शास्त्री ने कोहली को बताया है कि वह मैदान पर किस तरह शांत रहकर इस प्रकार की होने वाले घटनाओं से बच सकते हैं। शास्त्री ने कहा है कि कोहली को मैच खत्म होने के बाद कैमरा से बचने की जरूरत है।
शास्त्री ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि विराट कोहली के बीच मैदान पर हुए इन मामलों पर बातचीत करते हुए रवि शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर कहा- पिछले हफ्तों के कुछ मामलों में कोई कोहली की तरह रहा तो कोई धोनी की तरह रहा…लेकिन धोनी जानता है और वह चालाक है, कि आप हर समय कैमरा रहने वाला है, क्योंकि आपने जो खेल के लिए किया है, इसके बाद आप इसके लिए डिजर्व करते हैं।
विराट को लेकर शास्त्री ने आगे कहा- आपके ऊपर कैमरा होगा, जैसे सचिन तेंदुलकर पर था। आपको याद रखना चाहिए कि मैदान पर कैमरा आप पर तब तक रहता है, जब तक ड्रेसिंग रूम में नहीं चले जाते। आपको इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन जब आपके मन में एक बार रहेगा कि कैमरा मेरे ऊपर रहने वाला है तो आप खुद ठीक हो जाएंगे। यह बस मानसिकता का खेल है।