नकली गुस्से का दिखावा और बल्लेबाजी में फ्लॉप, कुछ ऐसी है पूर्व कप्तान विराट की कहानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

नकली गुस्से का दिखावा और बल्लेबाजी में फ्लॉप, कुछ ऐसी है पूर्व कप्तान विराट की कहानी

पूर्व कप्तान विराट कोहली कई बार कल गुस्सा करते दिखे।

Virat kohli (Image Credit- Twitter)
Virat kohli (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया और RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों रनों की तलाश में हैं, लेकिन ये तलाश खत्म होती नजर नहीं आ रही है। मैच बदलता है, मैदान बदलता है और विरोधी टीम भी बदलती है, लेकिन पूर्व कप्तान विराट की बल्लेबाजी नहीं बदल रही है। ऐसा लगता है कि वो हर मैच में अपना विकेट गिफ्ट में देने आते हैं और गेंदबाज को खुश कर चलते जाते हैं। वहीं फील्डिंग के दौरान पूर्व कप्तान पूरे जोश में दिखते हैं, लेकिन बल्लेबाजी आते-आते ये जोश हवा जैसे उड़ जाता है।

फील्डिंग के दौरान क्यों इतने गुस्से का दिखावा करते हैं पूर्व कप्तान विराट?

जब आईपीएल का ये सीजन शुरू होने वाले था, तब विराट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। जहां इस पोस्ट में उनके शतक के जश्न की एक पुरानी तस्वीर थी, जिसे देख ऐसा लग रहा था कि इस सीजन में विराट का पुराना रूप देखने को मिलेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, कई मुकाबलों में तो ये पूर्व कप्तान खाता तक नहीं खोल पाया और आउट होने के बाद हंसते हुए पवेलियन जाते दिखा। वहीं राजस्थान के खिलाफ मैच में ना जाने विराट को क्या हो गया था, मैच के दौरान कई बार वो बिना मतलब का गुस्सा करते नजर आए।

*पूर्व कप्तान विराट कोहली कई बार कल गुस्सा करते दिखे।
*RR के विकेट गिरने के बाद जोर-जोर से चिल्ला रहे थे विराट।
*ऐसा लग रहा था कि मानो विराट ही ले रहे थे सभी विकेट।
*बार-बार कप्तान की भूमिका निभा कर कैमरे में देख रहे थे पूर्व कप्तान।

आईपीएल शुरू होने से पहले कोहली का वो सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

फिर नहीं चला कोहली का बल्ला

राजस्थान के साथ हुए मुकाबले से पहले पिछले 2 मुकाबले में विराट कोहली खाता तक नहीं खोल पाए थे, जहां वो पहली ही गेंद यानी गोल्डन डक पर वापस लौट गए थे। लेकिन कल रात शून्य से आगे विराट की पारी बढ़ी और 9 रन पर आ कर खत्म हो गई।

close whatsapp