अब तो रवि शास्त्री भी केएल राहुल की स्ट्राइक रेट की जमकर आलोचना कर रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब तो रवि शास्त्री भी केएल राहुल की स्ट्राइक रेट की जमकर आलोचना कर रहे हैं!

रवि शास्त्री ने कहा कि, बिलकुल उन्हें स्ट्राइक रेट बढ़ाने की जरूरत है।

Ravi Shastri And KL Rahul (Photo Source: Twitter)
Ravi Shastri And KL Rahul (Photo Source: Twitter)

बुधवार 19 अप्रैल को खेले गए सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 154 रन ही बना पाई। इस टीम की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 39 और काइल मेयर्स ने 51 रनों की पारी खेली।

बता दें इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर 10 ओवर में 79 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप से उन्होंने अपनी टीम लखनऊ को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दरअसल 10 ओवर में जहां इन दोनों खिलाड़ियों ने 79 रन अपनी टीम के लिए जोड़े लेकिन अगले 10 ओवर में यह टीम मात्र 75 रन ही बना सकी। हालांकि इस दौरान केएल राहुल का स्ट्राइक कुछ खास नहीं रहा।

उन्हें स्ट्राइक रेट बढ़ाने की जरूरत है- रवि शास्त्री 

वहीं केएल राहुल के स्ट्राइक रेट को लेकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। दरसअल स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, बिलकुल उन्हें स्ट्राइक रेट बढ़ाने की जरूरत है। 160 के बारे में जो कुछ भी बात होती है, मैं इसे नहीं मानता हूं। जब आपके पास दो मौके होते हैं तो आप 39 को 60 या 70 में बदलते हैं तो 160 या 175 बन जाता है। आपको टॉप 3 में किसी भी जरूरत है जो लंबी पारी खेल सकें।

इसके साथ ही रवि शास्त्री ने राजस्थान रॉयल्स टीम को लेकर अपनी राय रखी। उनका मानना है कि अगर राजस्थान के टॉप 3 बल्लेबाज में से कोई भी एक बल्लेबाज क्रीज पर रहता तो मैच का नतीजा कुछ और देखने को मिलता। अभी टूर्नामेंट में काफी मैच बचा है और ये दोनों टीमें खेल में गलतियों से सीख लेंगी।

उन्होंने कहा कि, अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ऐसा किया होता तो यह मैच जीत सकते थे। दोनों टीमों को इस मुकाबले से सीखना है कि कैसे सही समय पर जोखिम उठाना है और कैसे अप्रोच करना है। टूर्नामेंट में अभी ये शुरुआती दिन है। राजस्थान नंबर 1 पर है और लखनऊ नंबर 2 पर है और वे इससे बहुत कुछ सीखेंगे।

close whatsapp