यह देखकर अच्छा लगा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात की: रवि शास्त्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

यह देखकर अच्छा लगा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात की: रवि शास्त्री

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 50 ओवर में 240 रन ही बना पाया था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 6 विकेट रहते हासिल कर लिया।

Narendra Modi (Pic Source-Twitter)
Narendra Modi (Pic Source-Twitter)

भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है। रवि शास्त्री के मुताबिक नरेंद्र मोदी ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों से बातचीत की और यह देखकर उन्हें भी काफी अच्छा लगा।

ऐसी कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी तमाम भारतीय खिलाड़ियों को हार के बाद सांत्वना दे रहे हैं। ANI से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि, ‘जब आप यह देखते हैं कि देश के प्रधानमंत्री ड्रेसिंग रूम में आए और उन्होंने सभी खिलाड़ियों से हार के बाद बातचीत की तो इससे खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ जाता है। वो कोई आम आदमी नहीं है। ड्रेसिंग रूम में प्रधानमंत्री का आना बहुत ही स्पेशल बात है।

मैं भी भारतीय टीम का कोच रह चुका हूं और मुझे पता है कि जब ऐसा कुछ होता है तो खिलाड़ियों को कैसा लगता है। मुझे लगता है कि यह बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि ड्रेसिंग रूम में हार के बाद सभी खिलाड़ियों का मनोबल काफी गिर जाता है। मैं खुद 7 साल तक भारतीय टीम के कोचिंग का हिस्सा रह चुका हूं।’

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 50 ओवर में 240 रन ही बना पाया था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही है पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में भारत में ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया।

पहले टी-20 में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 80 रनों की तूफानी पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच 26 नवंबर को खेला जाएगा।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?