Hardik Pandya दोबारा कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे? Ravi Shastri ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

Hardik Pandya दोबारा कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे? Ravi Shastri ने किया बड़ा खुलासा

हार्दिक पांड्या ने आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड में साल 2018 में खेला था।

Hardik Pandya and Ravi Shastri. (Image Source: Getty Images)
Hardik Pandya and Ravi Shastri. (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच Ravi Shastri ने टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या के भविष्य पर चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि स्टार ऑलराउंडर को अब केवल सीमित ओवरों के क्रिकेट पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस (GT) के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए शानदार कप्तानी कौशल दिखाया। जिससे प्रभावित होकर रवि शास्त्री ने कहा कि हार्दिक को आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत की सीमित ओवरों की कप्तानी संभालनी चाहिए।

Hardik Pandya कभी नहीं करेंगे टेस्ट क्रिकेट में वापसी: Ravi Shastri

इस बीच, पूर्व भारतीय कोच शास्त्री ने साफ तौर पर कहा कि हार्दिक पांड्या अब शायद ही कभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें, और उनके अनुसार ऐसा कभी नहीं होने वाला है, क्योंकि भारतीय ऑलराउंडर का शरीर खेल के लंबे प्रारूप का भार नहीं झेल सकता। हार्दिक पहले ही बड़े जतन के बाद पीठ की चोट से रिकवर होकर पिछले एक साल से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, और इस चोट के इतिहास को देखते हुए, वह शायद ही रेड-बॉल क्रिकेट को लेकर रिस्क लेना चाहे।

रवि शास्त्री ने द वीक के हवाले से कहा: “हम सभी को इस बारे में पूरी तरह से स्पष्ट हो जाना चाहिए कि हार्दिक पांड्या का शरीर टेस्ट क्रिकेट का बोझ सहन नहीं कर सकता, इसलिए उनके इस फॉर्मेट में लौटने की बात करना व्यर्थ है। मुझे लगता है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत कि कप्तानी संभालनी चाहिए, अगर उनका शरीर फिट है और इसका भार झेल सकता है।”

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में भारत का नेतृत्व करेंगे: Ravi Shastri

क्रिकेट कमेंटेटर ने आगे कहा, ‘इसमें कोई दो राय नहीं है कि रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में भारत का नेतृत्व करेंगे, लेकिन उसके बाद पांड्या की बारी है’। आपको बता दें, हार्दिक पांड्या ने आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड में साल 2018 में खेला था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 11 टेस्ट मैचों में 532 रन और 17 विकेट लिए हैं।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp