रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी से बचकर रहे इंग्लैंड, रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी से बचकर रहे इंग्लैंड, रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा

पहला टेस्ट मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

R Ashwin Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)
R Ashwin Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है। तमाम लोग इस टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहला टेस्ट मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ा बयान दिया है। रवि शास्त्री के मुताबिक भारतीय टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन आगामी टेस्ट सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। यही नहीं उन्होंने इंग्लैंड को चेतावनी भी दी है कि टीम को अश्विन से बचकर रहना होगा।

जिओ सिनेमा पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने अश्विन को लेकर कहा कि, ‘रविचंद्रन अश्विन ने इस बात को लेकर अपना बयान दिया है कि वो दिन प्रतिदिन और भी बेहतर हो रहे हैं। अब जब उन्होंने अपना हेयरकट करवा लिया है तो उनका दिमाग और भी फ्री हो चुका है और अब वो काफी नई चीजों के बारे में सोच सकते हैं। हो सकता है कि वो ‘Theesra’ और ‘Choutha’ का अभ्यास कर रहे हो। इंग्लैंड को भी आने वाले दो महीनों में इसके बारे में पता चल जाएगा।’

रवि शास्त्री ने बीसीसीआई अवॉर्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड अपने नाम किया

बता दें, भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने 23 जनवरी को हैदराबाद में हुए बीसीसीआई अवॉर्ड्स में CK नायडू अवॉर्ड लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए अपने नाम किया है। रवि शास्त्री इस अवॉर्ड को हासिल करने के बाद काफी खुश दिखे और उन्होंने कहा कि, ‘यह मेरे लिए बहुत ही खास शाम थी।

1985 में मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल काफी शानदार था। 1983 में जब भारत ने वर्ल्ड कप जीता था तब भी मेरे लिए बहुत ही बेहतरीन समय था लेकिन 2007 में जब भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था और 2011 में जब महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का मारा था तब मुझे बहुत ही अच्छा लगा था। गाबा में ऋषभ पंत ने जब विजयी रन मारे थे तब मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?