वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट को रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देना चाहिए: रवि शास्त्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट को रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देना चाहिए: रवि शास्त्री

विराट कोहली और रोहित शर्मा फरवरी से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं।

Virat Kohli, Rohit Sharma and Ravi Shastri (Image Source: Getty Images)
Virat Kohli, Rohit Sharma and Ravi Shastri (Image Source: Getty Images)

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री टीम मैनेजमेंट से यही चाहते हैं कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया जाए। बता दें, वनडे वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से भारत में शुरू हो रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा फरवरी से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं।

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। भविष्य को लेकर रवि शास्त्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ी तीनों ही फॉर्मेट खेल सकते हैं, हालांकि उनको तीनो ही फॉर्मेट इस समय नहीं खेलने चाहिए और वर्ल्ड कप से पहले युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।

रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि, ‘मैं यही कहना चाहूंगा कि तीनों ही प्रारूपों को खेलना बहुत ही मुश्किल है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो खेल सकते हैं जैसे रोहित शर्मा और विराट कोहली।’

रोहित और विराट को आराम देना चाहिए और युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहिए: रवि शास्त्री

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने आगे कहा कि, ‘रोहित और विराट को सभी मैच खेलने की जरूरत नहीं है और दूसरे युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। वनडे वर्ल्ड कप 2023 भी आ रहा है और उसको देखते हुए विराट और रोहित को इस समय आराम देने की जरूरत है ताकि वो जबरदस्त वापसी करें और भारतीय टीम को यह वनडे वर्ल्ड कप जिताए।’

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल में दोनों ही बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। दोनों ही बल्लेबाज पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन से ही भारत के ऊपर लगातार दबाव बनाया हुआ है। अब देखते हैं दूसरी पारी में यह दोनों बल्लेबाज बड़ा स्कोर बना पाते हैं या नहीं।

close whatsapp