'हम बने तुम बने एक दूजे के लिए' गाने पर रवि शास्त्री ने रणवीर सिंह के साथ किया धमाकेदार डांस, देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हम बने तुम बने एक दूजे के लिए’ गाने पर रवि शास्त्री ने रणवीर सिंह के साथ किया धमाकेदार डांस, देखिए वीडियो

रवि शास्त्री पहली बार टीम इंडिया के साथ बतौर डायरेक्टर 2014 में जुड़े थे।

Ravi Shastri and Ranveer Singh. (Photo Source: Twitter)
Ravi Shastri and Ranveer Singh. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शनिवार, 1 जनवरी को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में, रणवीर-स्टारर ’83 ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सिल्वर-स्क्रीन पर धूम मचाई और क्रिकेट बिरादरी से जमकर प्रशंसा बटोरी। वीडियो क्लिप में, शास्त्री बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

बाद में रणवीर ने बलविंदर सिंह संधू को भी उनके साथ आकर डांस करने के लिए कहा। टीम इंडिया के साथ मजेदार समय बिताने के बाद, टी-20 विश्व कप 2021 के बाद भारत के मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करने वाले शास्त्री ने रणवीर को डांस स्टेप्स सिखाने के लिए धन्यवाद दिया।

शास्त्री ने अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, “2022 में आना ऐसा होना चाहिए। डांस टिप्स के लिए रणवीर सिंह का शुक्रिया। 2022 आप सभी के लिए शानदार, स्वस्थ्य और प्रेरणादायक साल हो।” इस वीडियो में शास्त्री हम बने तुम बने एक दूजे के लिए गाने पर डांस करते हुए नजर आए।

यहां देखिए रवि शास्त्री का वो डांस वाला ट्वीट

बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के बाद शास्त्री पुरानी यादों से भर गए और उन्होंने 1983 के विश्व कप में भारत की शानदार जीत के क्षणों को याद किया। बड़े पर्दे को फिल्म पर देखने के बाद शास्त्री ने कहा कि, “83’ देखकर मेरी आंखों से आंसू छलक पड़े। मैं टीम का हिस्सा था, इसलिए मेरी आंखों में आंसू नहीं हैं, कुछ यादें ताजा हो गईं इस फिल्म को देखने के बाद, इसलिए मेरी आंखों में आंसू आ गए।”

शास्त्री ने फिल्म के निर्देशक कबीर खान और कलाकारों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, “असल जिंदगी में उतरना इतना आसान नहीं है। उन्होंने वास्तव में बहुत सुंदर काम किया। एक बार फिर वो सारी यादें मेरे जेहन में ताजा हो गईं। कुछ दृश्य देखकर मेरी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह एक ऐसी फिल्म है जिसके लिए सभी को थिएटर जाना चाहिए।”

close whatsapp