लंबे समय के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय वनडे प्लेइंग XI में की वापसी, इस बार ऑस्ट्रेलिया को अपने ही घर में देंगे जबरदस्त मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

लंबे समय के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय वनडे प्लेइंग XI में की वापसी, इस बार ऑस्ट्रेलिया को अपने ही घर में देंगे जबरदस्त मात

इस बेहतरीन मैच में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Ravichandran Ashwin (Pic Source-Twitter)
Ravichandran Ashwin (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

तमाम क्रिकेट फैंस इस बात से काफी खुश है कि अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम की प्लेइंग XI में काफी लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं। बता दें, रविचंद्रन अश्विन ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2022 में बोलैंड पार्क में खेला था।

अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में वो अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने को भी। रविचंद्रन अश्विन के वनडे प्रारूप में आंकड़ों की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक भारत के लिए 113 मैचों में 16.44 के औसत और 86.96 के स्ट्राइक रेट से 707 रन बनाए हैं। उनके नाम एक अर्धशतक भी मौजूद है। गेंदबाजी में उन्होंने 33.5 के औसत से 151 विकेट अपने नाम किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

जहां एक तरफ रविचंद्रन अश्विन को पहले वनडे मैच में भारतीय प्लेइंग XI में शामिल किया गया है वहीं दूसरी ओर शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इस मैच में आराम दिया गया है। मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ सात ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और कई लोगों का दिल जीता था। मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो रही है और उससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी वापस फॉर्म में आना चाहेंगे। भारतीय टीम की बात की जाए तो अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा को पहले दो वनडे मैच में आराम दिया गया है। यह दोनों खिलाड़ी तीसरे वनडे मैच में वापसी करेंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?