तीसरे वनडे में सुंदर-जडेजा का प्रदर्शन देख, अश्विन के फैन्स दे रहे हैं रोहित शर्मा को गालियां
तीसरे वनडे मैच में आर अश्विन की जगह खेल रहे हैं सुंदर।
अद्यतन - Sep 27, 2023 6:03 pm

राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जारी है, वहीं इस मैच में आर अश्विन सहित कई खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने आज भारतीय टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। बस ये ही बात अश्विन के फैन्स को पसंद नहीं आई और उन फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है।
दूसरे वनडे मैच में आर अश्विन ने किया था कमाल का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया पहले ही वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है, वहीं दूसरे वनडे मैच में स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन फिर अचानक ही उनको तीसरे वनडे मैच से बाहर बैठा दिया गया और ये ही बात उनके फैन्स को पसंद नहीं आई है।
आर अश्विन के फैन्स क्यों सोशल मीडिया पर दे रहे हैं गालियां?
*तीसरे वनडे मैच में आर अश्विन की जगह खेल रहे हैं सुंदर।
*लेकिन इस मैच में सुंदर ने जमकर दिए रन और नहीं मिला कोई विकेट।
*इस बात से काफी ज्यादा ही गुस्सा हो गए हैं आर अश्विन के फैन्स।
*सोशल मीडिया पर अश्विन को बाहर करने के फैसला का कर रहे हैं विरोध।
सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह फूटा अश्विन के फैन्स का गुस्सा
On what ground #Ashwin is being dropped today…. if you want to give chance #Washington then it should be in place of #Jadeja (who played all matches from #AsiaCup … sometime it is really hard to understand selection …#Ashwin need to be in #CWC23 squad
— Statistics (@Statistics15488) September 27, 2023
Terrific bowling by #WashingtonSundar on one of the flattest pitches. Shows why the management is backing him so much. Looks like #Ashwin has some serious competition.#INDvsAUS #icc
— Sameet Mhatre (@5ameet) September 27, 2023
#INDvsAUS on form Washi can't replace @ashwinravi99 and Axar shouldn't be included in #CWC23 #CWC2023 squad! @BCCI @ImRo45 and @imAagarkar must think Axar and Washi and include #Ashwin in WC squad! @imjadeja today's performance is also raises ⏰ @bhogleharsha @jaysh
— champc3827 (@champc3827) September 27, 2023
https://twitter.com/SilentAlienn/status/1706997934750146827?t=qiuxQHwnY_546dLnU0K5TQ&s=19
मेहमान टीम ने जमकर की रनों की बारिश
दूसरी ओर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला ऑस्ट्रेलिया टीम के हक में गया, जहां मेहमान टीम ने शानदार शुरूआत की और फिर बाकी के बल्लेबाजों ने भी ओपनर बल्लेबाजों की मेहनत को खराब नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वॉर्नर ने 56, मार्श ने 96 और स्मिथ ने 74 रनों की पारी खेली, जो गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से बुमराह को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। तो जडेजा और सुंदर ने जमकर रन दिए और साथ ही दोनों के खाते में कोई विकेट भी नहीं आया। 50 ओवर में मेहमान टीम ने 7 विकेट खोकर 352 रन बनाए।