रोहित शर्मा को ना जाने अश्विन से क्या है दिक्कत, हिटमैन ने वापसी करते ही स्पिनर को किया टीम से बाहर!! - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा को ना जाने अश्विन से क्या है दिक्कत, हिटमैन ने वापसी करते ही स्पिनर को किया टीम से बाहर!!

इस बेहतरीन मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Ravi Ashwin and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Ravi Ashwin and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारतीय फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम में वापसी की है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को पहले दो वनडे मुकाबलों में आराम दिया गया था। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने तीसरे वनडे में रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया है और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है।

बता दें, दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में रविचंद्रन अश्विन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और भारत की ओर से एक विकेट हासिल किया था। दूसरे वनडे मैच में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई थी। उन्होंने दूसरे वनडे में सात ओवर में 41 रन देकर डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन और जोश इंग्लिस को आउट किया था।

तमाम लोग यह देखकर काफी हैरान है कि आखिर क्यों रविचंद्रन अश्विन को तीसरे वनडे मैच में आराम दिया गया है। हालांकि भारतीय टीम भी 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप 2023 से पहले अपने कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहती है। शायद यही वजह है कि रविचंद्रन अश्विन को इस मैच में आराम दिया गया है।

तमाम लोगों ने रविचंद्रन अश्विन को लेकर किया ट्वीट:

https://twitter.com/CricketExpert23/status/1706912122813464953

 

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच को भारत ने 5 विकेट से अपने नाम किया था जबकि दूसरे वनडे मैच को मेजबान ने DLS नियम के तहत 99 रनों से जीता था। तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में वो 2-0 से आगे है।

जहां एक तरफ भारतीय टीम इस तीसरे वनडे मैच को भी अपने नाम करके ऑस्ट्रेलिया को क्लीनस्वीप करना चाहेगी, वहीं कंगारू टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?