IND vs ENG: अश्विन की शानदार गेंद पर गच्चा खा गए ओली पोप, स्लिप में रोहित ने पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो
भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए दूसरी पारी में 399 रनों का टारगेट रखा है।
अद्यतन - Feb 5, 2024 11:36 am

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज 5 फरवरी को चौथा दिन जारी है। तीसरे दिन के खेल के बाद मेजबान भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर पकड़ बना ली है। तो वहीं भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के सामने तीसरे दिन की समाप्ति पर जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य रखा।
तो वहीं तीसरे दिन 67 रनों पर 1 विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड ने आज अपनी पारी को दोबारा से शुरू किया कि नाइट वाॅचमैन रेहान अहमद को 23 रनों के कुल स्कोर पर अक्षर पटेल ने पगबाधा आउट किया। साथ ही मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी के 29वें ओवर में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज व उपकप्तान ओली पोप गच्चा खा गए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि 29वें ओवर में अश्विन द्वारा फेंकी गई दूसरी गेंद, जो ऑफ स्टंप के बाहर लैंड हुई, इस गेंद को ओली पोप कवर की ओर खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से किनारा लेकर सीधे फर्स्ट स्लिप पर खड़े, कप्तान रोहित शर्मा के हाथों गई और वह कैच आउट हुए। पोप ने 23 रन बनाकर आउट हुए।
देखें किस तरह आउट हुए ओली पोप
Sharp Reflexes edition, ft. captain Rohit Sharma! 👌 👌
Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV#TeamIndia | #INDvENG | @ImRo45 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/mPa0lUXC4C
— BCCI (@BCCI) February 5, 2024
दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 40 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय जैक क्राॅली 72* और जाॅनी बेयरस्टो 14* रन बनाकर मौजूद हैं। इंग्लैंड को अभी जीत के लिए 215 रनों की जरूरत है, तो वहीं भारतीय टीम को मैच में जीत हासिल करने के लिए 6 विकेट की। भारत की ओर से दूसरी पारी में अश्विन को 3 और अक्षर पटले को 1 विकेट मिला है।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि भारतीय टीम मैच को अपने नाम कर पाती है या नहीं?