October 22- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Oct 22, 2023 3:49 pm

1. ENG vs SA: जानें इंग्लैंड का बैंड बजाने के बाद Heinrich Klaasen ने क्यों मांगी उनसे माफी
साउथ अफ्रीका ने कल 21 अक्टबूर को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में 229 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की थी। तो वहीं अफ्रीकन टीम की जीत के हीरो रहे हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) जिन्होंने मैच में 67 गेंदों में 109 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को स्कोर 399/7 पर पहुंचाया। हालांकि, जब क्लासेन ने मैच में मार्क वुड की लगातार गेंदों पर चौका व छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया तो वह वुड के सामने काफी आक्रामक तरीके से शतक का जश्न मनाते हुए नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)
2. IND vs NZ: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, शमी और सूर्या की एंट्री…जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs NZ: ICC ODI World Cup 2023 का 21वां मुकाबला भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय है। न्यूजीलैंड 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले और भारत 4 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हार्दिक पांड्या पिछले मैच में चोटिल हो गए थे, वह प्लेइंग 11 से बाहर है। साथ ही प्लेइंग 11 में मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव की एंट्री हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. मोहम्मद शमी के सामने थे Will Young, रफ्तार के आगे युवा बल्लेबाज रह गया दंग
धर्मशाला में टीम इंडिया का सामना आज न्यूजीलैंड से हो रहा है, जहां भारतीय टीम में आज मोहम्मद शमी को जगह मिली है और शमी अपने चयन को सही साबित कर रहे हैं। साथ ही इस मैच टीम इंडिया अब लगातार न्यूजीलैंड पर दवाब बना रही है और ये काम टीम के तेज गेंदबाजों ने किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
4. एलीसा हीली के साथ हुआ बड़ा हादसा, हाथ की हुई सर्जरी
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज एलीसा हीली के हाथ की सर्जरी हुई। बता दें, 21 अक्टूबर को उनका घर में चोट लग गई थी। महिला बिग बैश लीग इस समय ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है और एलीसा हीली इस शानदार टूर्नामेंट में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेल रही थी। हालांकि इस चोट की लगने की वजह से उन्होंने इस समय खेले जा रहे सिडनी थंडर के खिलाफ मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)
5. VIDEO: टूटे हुए बल्ले से Lady क्रिस गेल ने लगाया छक्का, 230.51 की स्ट्राइक रेट से ठोक डाला तूफानी शतक
पूरा क्रिकेट जगत इन दिनों वर्ल्ड कप 2023 में व्यस्त है। क्रिकेटर से लेकर फैंस तक सभी इस मेगा टूर्नामेंट का लुत्फ़ उठा रहे हैं लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग खेला जा रहा है। महिला बिग बैश लीग का आगाज 19 अक्टूबर से हुआ। आज इस टूर्नामेंट का पांचवां मैच पर्थ स्कॉचर्स और ब्रिस्बेन हिट के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में अनुभवी महिला बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने ब्रिस्बेन हिट की ओर से खेलते हुए शानदार शतक जड़ा है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. भारतीय पिचों को ‘औसत’ रेटिंग मिलने पर भड़के राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारतीय पिचों की रेटिंग को लेकर आईसीसी पर हमला बोला है। द्रविड़ ने भारत और न्यूजीलैंड मैच से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी बात रखी। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के मैचों में इस्तेमाल की गई पिचों को आईसीसी ने औसत रेटिंग दी थी। द्रविड़ आईसीसी की इस रेटिंग से खुश नहीं दिखे। द्रविड़ ने इस बात पर जोर दिया कि वनडे मैचों में अलग-अलग स्किल का प्रदर्शन होना चाहिए, न कि सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी का (पढ़ें पूरी खबर)
7. IND vs NZ: रोहित शर्मा ने आखिर क्यों नहीं दी Shardul Thakur को प्लेइंग 11 में जगह..? जान लीजिए बड़ा कारण
IND vs NZ, Shardul Thakur: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय है, देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि कौन आज हार का स्वाद चखता है। इस मेगा-क्लैश में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में भारतीय टीम दो बड़े बदलावों के साथ उतरी है। हार्दिक पांड्या चोट के चलते प्लेइंग 11 से बाहर है, वहीं शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। (पढ़ें पूरी खबर)
8. IND vs NZ: बीच वर्ल्ड कप भारत को लग सकता है बड़ा झटका..! धर्मशाला में फील्डिंग करते वक्त चोटिल हुए Rohit Sharma
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। टीम ने अब तक चारों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाना चाहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जो सही साबित होते हुए नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड ने मात्र 19 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। मैदान में तो टीम इंडिया जलवा बिखेर रही है, लेकिन इस वक्त रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है जो फैंस और टीम को चिंता में डालने का काम कर सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)