एलीसा हीली के साथ हुआ बड़ा हादसा, हाथ की हुई सर्जरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

एलीसा हीली के साथ हुआ बड़ा हादसा, हाथ की हुई सर्जरी

एलीसा हीली की अनुपलब्धता में विकेटकीपिंग का जिम्मा युवा खिलाड़ी केट पेले को सौंपा गया है जो महिला बिग बैश लीग में अपना दूसरा ही मैच खेल रही है।

Alyssa Healy
Alyssa Healy. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज एलीसा हीली के हाथ की सर्जरी हुई। बता दें, 21 अक्टूबर को उनका घर में चोट लग गई थी। महिला बिग बैश लीग इस समय ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है और एलीसा हीली इस शानदार टूर्नामेंट में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेल रही थी। हालांकि इस चोट की लगने की वजह से उन्होंने इस समय खेले जा रहे सिडनी थंडर के खिलाफ मैच से अपना नाम वापस ले लिया था।

सिडनी सिक्सर्स ने आधिकारिक बयान में यह कहा कि एलीसा हीली को उनके घर में चोट लग गई थी इसके बाद उनके हाथ की सर्जरी हुई है। सिडनी थंडर के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच के टॉस के दौरान सिडनी सिक्सर्स की कप्तान एलिसा पेरी ने कहा था कि एलीसा हीली को काफी गंभीर चोट लगी है और फ्रेंचाइजी उनकी इस चोट को लेकर आने वाले 48 घंटे में बात करेगी।

बता दें, महिला बिग बैश लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच को वो दो रन से हार गए थे। एलीसा हीली उस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही थी और उन्होंने 10 गेंदों में एक छक्के की मदद से मात्र 10 रन बनाए थे। पिछले काफी समय से एलीसा हीली ने सिडनी सिक्सर्स और ऑस्ट्रेलिया की ओर से कई मुकाबलों में भाग लिया है और अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग के दम पर उन्होंने अपनी टीम को कई मैच में जीत दिलाई है।

सिडनी सिक्सर्स को लगा दोहरा झटका

एलीसा हीली की अनुपलब्धता में विकेटकीपिंग का जिम्मा युवा खिलाड़ी केट पेले को सौंपा गया है जो महिला बिग बैश लीग में अपना दूसरा ही मैच खेल रही है। उन्होंने इस शानदार टूर्नामेंट का अपना पहला मैच मेलबॉर्न स्टार्स के खिलाफ इसी सीजन में खेला था। एलीसा हीली के अलावा Mathilda Carmichael को फ्रेंचाइजी के अभ्यास सत्र के दौरान पीठ में काफी दर्द उठा था और उनका खेलना भी आने वाले मैच में काफी मुश्किल लग रहा है।

टूर्नामेंट के शुरू होते ही सिडनी सिक्सर्स के लिए काफी बुरी खबर सामने आ रही है। हालांकि अच्छी बात यह है कि टीम के पास ऐसे कई खिलाड़ी है जो कभी भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अब सिडनी थंडर के बाद सिडनी सिक्सर्स को अपना अगला मुकाबला 24 अक्टूबर को ब्रिसबेन हीट के खिलाफ खेलना है जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। फ्रेंचाइजी को आने वाले मुकाबलों में एलीसा हीली की कमी जरूर खलेगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?