रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट में पांच सबसे Underrated स्पेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट में पांच सबसे Underrated स्पेल

आज हम आपको बताते हैं रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट में पांच सबसे अंडररेटेड स्पेल के बारे में।

R Ashwin . (Image Source: X)
R Ashwin . (Image Source: X)

भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट में इतिहास रचने जा रहे हैं। धर्मशाला में खेला जाने वाला इंग्लैंड के खिलाफ पांचवा टेस्ट रविचंद्रन अश्विन का 100वां टेस्ट मुकाबला होगा। बता दें, रविचंद्रन अश्विन को दुनिया के बेहतरीन स्पिनर्स में गिना जाता है।

उन्होंने अभी तक भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। आज हम आपको बताते हैं रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट में पांच सबसे अंडररेटेड स्पेल के बारे में।

1- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (दूसरा टेस्ट, 2017: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)

Ravi Ashwin
Ravi Ashwin. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 49 ओवर में 13 मेडन फेकें थे। यही नहीं उन्होंने दो विकेट भी हासिल किए थे। इस टेस्ट की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वार्नर और मिचेल स्टार्क को अपना शिकार बनाया था जिसके बाद रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp