रवींद्र जडेजा के फैन ने बनाई उनकी पेंटिंग, भारतीय ऑलराउंडर ने Artist यश प्रजापति की जमकर की प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवींद्र जडेजा के फैन ने बनाई उनकी पेंटिंग, भारतीय ऑलराउंडर ने Artist यश प्रजापति की जमकर की प्रशंसा

रवींद्र जडेजा को यह पेंटिंग इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इस पर ऑटोग्राफ भी दिया और यश प्रजापति जिन्होंने यह सुंदर पेंटिंग बनाई थी उनके साथ तस्वीर भी खींची।

Ravindra Jadeja (Pic Source-Twitter)
Ravindra Jadeja (Pic Source-Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के फैन ने उनकी एक पेंटिंग कैनवस (Canvas) में बनाई जिसे देख भारतीय खिलाड़ी भी हैरान रह गए। रवींद्र जडेजा को यह पेंटिंग इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इस पर ऑटोग्राफ भी दिया और यश प्रजापति जिन्होंने यह सुंदर पेंटिंग बनाई थी उनके साथ तस्वीर भी खींची।

इस पेंटिंग को बनाने वाले यश प्रजापति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में रवींद्र जडेजा के साथ हुई मुलाकात का वीडियो साझा किया और उन्हें शुक्रिया भी कहा। जब रवींद्र जडेजा से पूछा गया कि आपको यह पेंटिंग कैसी लगी तो उन्होंने कहा कि यह सच में बहुत अच्छी है और उन्हें यह काफी पसंद आई।

Artist यश प्रजापति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की यह वीडियो:

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 61वां मुकाबला खेला था। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शिवम दुबे ने 34 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 48* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। रवींद्र जडेजा की बात की जाए तो उन्होंने 24 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। जवाब में KKR ने इस लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कप्तान नितीश राणा ने 44 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 57 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 43 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में इस समय दूसरे पायदान पर हैं।

उन्होंने 13 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। चेन्नई टीम के इस समय 15 अंक है और वो लगभग इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि उन्हें अपने आखिरी लीग मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp