खुद के चोटिल होने से काफी गुस्सा हैं सर जडेजा, इंस्टा स्टोरी पर निकाली अपनी भड़ास - क्रिकट्रैकर हिंदी

खुद के चोटिल होने से काफी गुस्सा हैं सर जडेजा, इंस्टा स्टोरी पर निकाली अपनी भड़ास

चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जडेजा।

Jadeja (Image Credit- Instagram)
Jadeja (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ सर जडेजा ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था, लेकिन वो फिर भी टीम को जीत का स्वाद नहीं चखा पाए। इंग्लैंड से पहले टेस्ट की हार का बदला लेते, उससे पहले ही ये खिलाड़ी चोटिल हो गया। वहीं खुद के चोटिल होने से जडेजा काफी ज्यादा ही गुस्सा हैं, जिसका नजारा उनकी इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है।

कैसा रहा था पहले टेस्ट मैच में सर जडेजा का प्रदर्शन?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में हुआ था, जहां इस मैच को इंग्लिश टीम ने 4 दिन में अपने नाम कर लिया था। वहीं इस मैच में सर जडेजा ने गेंदबाजी में दोनों पारियों को मिला कर कुल 5 विकेट अपने नाम किए थे, तो बल्लेबाजी में उन्होंने पहली पारी में 87 रन बनाए थे लेकिन दूसरी पारी में वो रन आउट हो गए थे। जिसके बाद बाकी के बल्लेबाज फ्लॉप हो गए थे और टीम इंडिया पहला ही मैच हार गई थी।

काफी ज्यादा ही गुस्सा हैं इस समय सर जेडजा

*चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जडेजा।
*वहीं अब NCA पहुंच गया है टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर खिलाड़ी।
*साथ ही सर जडेजा ने इंस्टा स्टोरी पर NCA के लोगो की एक तस्वीर डाली।
*तस्वीर के नीचे लिखा- अब कुछ दिनों के लिए ये मेरा घर रहने वाला है।

ये तस्वीर शेयर की है सर जडेजा ने इंस्टा स्टोरी पर

दूसरे टेस्ट मैच के लिए नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

वहीं दूसरे टेस्ट से केएल राहुल और जडेजा के बाहर होने के बाद फिर से टीम का ऐलान कर पड़ा है, जहां इस बार 3 नए नाम टीम के साथ जुड़ गए हैं। इस लिस्ट में सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर का नाम है, दूसरी ओर आवेश खान भी पहले 2 टेस्ट मैच के लिए टीम का हिस्सा हैं लेकिन फिलहाल उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए भेज दिया गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हें बुला लिया जाएगा।

एक बार के लिए इस टीम पर भी डाल लेते हैं नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?