सर जडेजा NCA में दिन-रात कर रहे हैं कड़ी मेहनत, इंग्लिश टीम से बदला लेने की आग में जल रहे हैं
इन दिनों NCA में हैं टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी जडेजा।
अद्यतन - Feb 1, 2024 4:31 pm

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सर जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था, लेकिन इस खिलाड़ी को ना जाने किसकी नजर लग गई और जडेजा चोटिल हो गए। वहीं चोटिल होने के कारण ये खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलते हुए नजर नहीं आएगा और इस समय ये ऑलराउंडर NCA में है जहां वो रिहैब कर रहे हैं और खुद को तीसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार कर रहे हैं।
इंग्लैंड ने फिर किया अंतिम 11 का ऐलान
दूसरी ओर कल से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड ने फिर से टीम का ऐलान कर दिया, इस टीम में सिर्फ 2 बदलाव हुए हैं। चोट के कारण जैक लीच बाहर हो गए हैं और उनकी जगह शोएब बशीर आए गए हैं, तो मार्क वुड की जगह दूसरे टेस्ट में आपको इंग्लैंड टीम में जेम्स एंडरसन खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं जेडजा और केएल राहुल की जगह कौन खेलेगा, इसका पता टॉस के बाद ही चलेगा। फिलहाल इंग्लैंड इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और एक बार फिर से टीम इंडिया के सामने ओली पोप और टॉम हार्टले से निपटने की चुनौती होगी।
सर जडेजा लेंगे जल्द ही इंग्लैंड से हार का बदला
*इन दिनों NCA में हैं टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी जडेजा।
*इस बीच इंस्टाग्राम पर सर जडेजा ने अपना एक वीडियो किया पोस्ट।
*वीडियो में ये खिलाड़ी NCA के मैदान में दौड़ लगाता हुए नजर आ रहा है।
*धीरे-धीरे फिट हो रहा है ये खिलाड़ी, तीसरे टेस्ट में हो सकती है वापसी।
ये वीडियो शेयर किया है सर जडेजा ने सोशल मीडिया पर
सरफराज ने पहली बार किया टीम इंडिया के साथ अभ्यास
वहीं पहली बार टीम इंडिया में चुने गए सरफराज खान काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने पहली बार टीम के साथ अभ्यास किया। वहीं अभ्यास के दौरान वो काफी देर तक कप्तान रोहित शर्मा से बात करते रहे, साथी अब खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अभ्यास से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।