कोलकाता नाइट राइडर्स ने रवींद्र जडेजा से करवा ली गजब बेइज्जती
KKR ने एशेज और खुद की टीम की एक फील्डिंग तस्वीर की थी साझा।
अद्यतन - Jan 10, 2022 11:19 am

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का एक अलग ही अंदाज है, आलोचकों को पहले वो अपने बल्ले से जवाब देते हैं और फिर बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उनकी क्लास लगाते हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है, सर जडेजा ने अबकी बारी किसी आलोचक को जवाब नहीं दिया। इस बार तो उन्होंने IPL की एक टीम की सभी के सामने चुटकी ले ली है और अब उनका जवाब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है।
रवींद्र जडेजा के जवाब के आगे कोलकाता के नाइट राइडर्स हुए फेल
IPL में जडेजा लंबे समय से CSK के लिए खेल रहे हैं और इस बार भी चेन्नई ने अपने चहेते खिलाड़ी को रिटेन कर लिया है, वहीं जडेजा का नाम भी उस लिस्ट में आता है जो धोनी के सबसे करीबी हैं। जिसके चलते है की जडेजा ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम गजब तरीके क्लास ले ली, सोशल मीडिया पर किए गए एक छोटे से कमेंट ने जडेजा के फैन्स को खुश कर दिया और KKR टीम को बुरी तरह ट्रोल कर दिया।
*KKR ने एशेज और खुद की टीम की एक फील्डिंग तस्वीर की थी साझा।
*तस्वीर में KKR के खिलाफ धोनी कर रहे थे बल्लेबाजी और कड़ी फील्डिंग थी।
*KKR ने तस्वीर के जरिए खुद की टीम की तारीफ करने की कोशिश।
*लेकिन जडेजा ने लिखा- ये कोई मास्टर स्ट्रोक नहीं, सिर्फ शो ऑफ है।
पहले देखें KKR का सोशल मीडिया पोस्ट
That moment when a classic move in Test cricket actually reminds you of a T20 master stroke! #Ashes #KKR #AmiKKR #AUSvENG pic.twitter.com/D3XbMu83mf
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 9, 2022
अब पढ़े सर जडेजा का जवाब
https://twitter.com/imjadeja/status/1480142226307047425?s=20
संजय मांजरेकर की भी लगाई थी क्लास
साल 2019 के वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कमेंट्री के दौरान जेडजा को टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बताया था, जिसके बाद इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। ऑलराउंडर ने वर्ल्ड कप के दौरान एक मैच में शानदार प्रदर्शन कर मांजरेकर की तरफ इशारा किया था, बाद में उनके लिए सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी भी की थी और तब से ये विवाद चला ही आ रहा है।