विराट कोहली और सचिन नहीं बना पाए, वह रिकॉर्ड अंबाती रायडू ने बना डाला - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली और सचिन नहीं बना पाए, वह रिकॉर्ड अंबाती रायडू ने बना डाला

Raydu (Twitter)
Raydu (Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें वन डे में भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। ऐसे समय जवाबदारी आई रायडू के कंधों पर उन्होंने इसे खूब संभाला। 18 रन पर चार विकेट भारत ने गंवा दिए थे। रायडू ने विजय शंकर के साथ मोर्चा संभला और 98 रन जोड़े।

अचानक विजय शंकर रन आउट हो गए और भारतीय टीम पर फिर संकट के बादल छा गए। रायडू को केदार जाधव का साथ मिला और दोनों ने 74 रन जोड़े और स्कोर को 200 के नजदीक ले गए। पारी के आखिरी में हार्दिक पंड्या ने जोरदार पारी खेल कर टीम इंडिया को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया।

अपनी पारी में अंबाती रायडू ने 113 गेंदों पर 90 रन का शानदार स्कोर बनाया। दु:ख की बात यह रही कि वे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। असल में पारी का अंत नजदीक आ रहा था और रायडू तेजी से रन बटोरना चाहते थे। मनरो के ओवर में दो छक्के लगा कर उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। मैट हैनरी की गेंद को मारने के चक्कर में वे बोल्ट के हाथों वे लपक लिए गए।

अंबाती रायडू ने अपनी इनिंग में ऐसा कीर्तिमान बना डाला जो कोई भी बल्लेबाज नहीं बनाना चाहेगा। भले ही अनचाहा रिकॉर्ड है, लेकिन है तो रिकॉर्ड। अंबाती रायडू 90 और 100 के बीच न्यूजीलैंड की सरजमीं पर आउट होने वाले वनडे क्रिकेट में भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यानी कि नर्वस नाइंटीज में वे आउट हुए। यह रिकॉर्ड तो कोई भी नहीं बना पाया। न सचिन और न विराट।

हां, एक रिकॉर्ड और उन्होंने बनाया जिस पर वे गर्व कर सकते हैं। वेलिंगटन मैदान में वनडे में वे भारत की ओर से सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले गेंदबाज बन गए हैं। रायडू ने 90 रन बनाए। इसके पहले कोहली ने सर्वाधिक 82 रन बनाए थे। साथ ही रायडू का 90 का स्कोर इस सीरिज में किसी भी भारतीय का सर्वाधिक स्कोर है। पूरी सीरिज में कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया। 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरिज के बाद यह पहला मौका है।

close whatsapp