IPL 2024 के प्लेऑफ की दौड़ में अभी भी बनी हुई हैं RCB टीम, GT को महत्वपूर्ण मैच में दी करारी शिकस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 के प्लेऑफ की दौड़ में अभी भी बनी हुई हैं RCB टीम, GT को महत्वपूर्ण मैच में दी करारी शिकस्त

आज यानी 4 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया।

RCB (Pic Source-X)
RCB (Pic Source-X)

आज यानी 4 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया। इस मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया। वहीं आरसीबी ने सभी डिपार्टमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इसी वजह से मेजबान ने गुजरात को मात दी।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस 19.3 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात की शुरुआत इस मैच में काफी खराब हुई थी और उन्होंने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट 6 ओवर के भीतर ही खो दिए थे। रिद्धिमान साहा आरसीबी के खिलाफ एक रन बनाकर आउट हो गए जबकि कप्तान शुभमन गिल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 2 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। साईं सुदर्शन ने 6 रन बनाए।

हालांकि तीन विकेट जल्द गिरने के बाद डेविड मिलर और शाहरुख खान ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिए 59 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जहां एक तरफ डेविड मिलर ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए वहीं शाहरुख खान ने 24 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों का योगदान दिया।

राशिद खान ने 18 रन बनाए जबकि विजय शंकर 10 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज, यश दयाल और विजय कुमार वैशक ने 2-2 विकेट झटके जबकि कैमरून ग्रीन और कर्ण शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुरुआत तो काफी अच्छी की। विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की आक्रामक साझेदारी की। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने गुजरात टाइटंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। फाफ डु प्लेसिस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 23 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने 42 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि मिडिल ओवर्स में आरसीबी का बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह से डगमगा गया।

टीम का स्कोर एक समय 92 रन पर एक विकेट था और कुछ ही ओवर बाद उनका स्कोर 117 रन पर छह विकेट हो गया। हालांकि इसके बाद दिनेश कार्तिक और स्वप्निल सिंह ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। दिनेश कार्तिक ने 21 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात टाइटंस की ओर से जोशुआ लिटिल ने चार ओवर में 45 रन देकर चार विकेट झटके।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1786779292833354036/video/1

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?