IPL 2024: राइली रूसो का ताबड़तोड़ अर्धशतक भी काम ना आया, RCB ने धर्मशाला में मैच जीत कर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें कायम रखी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: राइली रूसो का ताबड़तोड़ अर्धशतक भी काम ना आया, RCB ने धर्मशाला में मैच जीत कर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें कायम रखी

आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि स्वप्निल सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट झटके।

RCB (Pic Source-X)
RCB (Pic Source-X)

आज यानी 9 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शानदार मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराया। इस मैच में आरसीबी की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

इस महत्वपूर्ण मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 241 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 47 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 92 रनों की तूफानी पारी खेली। विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार ने 23 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 55 रनों का योगदान दिया।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। रजत पाटीदार का विकेट गिरने के बावजूद विराट कोहली ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और लगातार आक्रामक बल्लेबाजी की। कैमरून ग्रीन ने 46 रनों का योगदान दिया। दिनेश कार्तिक ने 18 रनों की तूफानी पारी खेली।

पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल ने चार ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। युवा तेज गेंदबाज Vidhwath Kaverappa ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट झटके। कप्तान सैम करन और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

आरसीबी ने पंजाब किंग्स को दी मात

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 17 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से राइली रूसो ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। रूसो के अलावा शशांक सिंह ने 37 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान सैम करन ने 22 रनों की पारी खेली। हालांकि इनमें से कोई भी खिलाड़ी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया।

आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि स्वप्निल सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। आरसीबी के गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और इसी वजह से टीम ने जीत दर्ज की।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?