बल्लेबाजी में फ्लॉप होने का गुस्सा विराट कोहली जिम में निकाल रहे हैं!
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर साझा किया एक नया वीडियो।
अद्यतन - मई 17, 2022 11:55 पूर्वाह्न

RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस बार बल्लेबाजी में पूरी तरह असफल रहे, सालों बाद वो आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेल रहे थे। लेकिन उसका कोई फायदा होते हुए नहीं दिखाई दिया, बस विराट को बल्लेबाजी में निराशा ही हाथ लगी। फ्लॉप प्रदर्शन के बाद कोहली को लगातार अलग-अलग तरह की सलाह मिल रही है, वहीं दूसरी ओर विराट अपनी असफलता का गुस्सा जिम में निकाल रहे हैं।
बल्लेबाजी में फेल, लेकिन जिम में आगे हैं विराट
कई पूर्व दिग्गज विराट कोहली को ब्रेक लेने की सलाह दे चुके हैं, तो कई पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि कोहली के ब्रेक लेने से कोई फायदा नहीं होगा। इस बार के सीजन में विराट बल्लेबाजी में ऐसे फ्लॉप रहे हैं कि, 3 बार तो वो गोल्डन डक का शिकार हो गए। लेकिन उसके बावजूद भी RCB टीम उनपर भरोसा कर रही है और लगातार उन्हें मौके पर मौके मिलते जा रहे हैं। जिसके कारण विराट और टीम को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है और तरह-तरह के मीम्स बनाए जाते हैं।
*विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर साझा किया एक नया वीडियो।
*नए वीडियो में बल्लेबाज विराट कोहली जिम में आ रहे हैं नजर।
*इस दौरान कड़ी मेहनत करते हुए कसरत पर फोकस कर रहे हैं कोहली।
*विराट ने कैप्शन में लिखा- नतीजा आपके हाथे में नहीं है, मेहनत आपके हाथ में है।
किंग कोहली ने एक बार फिर से शेयर किया जिम का वीडियो
कुछ दिन पहले भी किया था ऐसा ही वीडियो शेयर
वहीं कुछ दिनों पहले भी विराट ने जिम के दो अलग-अलग वीडियो शेयर किए थे, एक वीडियो में वो वाइफ अनुष्का के साथ नजर आ रहे थे और दूसरे में अकेले कसरत कर रहे थे विराट।