हर्षल पटेल के परिवार से आई बुरी खबर, टीम का बायो बबल छोड़ लौटे घर - क्रिकट्रैकर हिंदी

हर्षल पटेल के परिवार से आई बुरी खबर, टीम का बायो बबल छोड़ लौटे घर

RCB टीम के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का हुआ निधन।

Harshal Patel. (Photo Source: IPL/BCCI)
Harshal Patel. (Photo Source: IPL/BCCI)

हर्षल पटेल अपनी टीम यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार गेंदबाज हैं, अपनी स्पीड से ये गेंदबाज मैच को पलटना जानता है। साथ ही हर्षल ने साल 2021 के आईपीएल में अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम इंडिया में एंट्री ली थी, जहां नीली जर्सी में भी पटेल ने सभी को प्रभावित किया था। लेकिन अब हर्षल पटेल से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जो काफी दुखी खबर है और इस खबर के कारण हर्षल ने टीम का साथ छोड़ दिया है और वो अपने घर लौट गए हैं।

हर्षल पटेल को 4 मैच बाद ही छोड़ना पड़ा RCB टीम का साथ

कोरोना के चलते इस बार भी आईपीएल का आयोजन कड़े बायो बबल में रहा है, इस बायो बबल में किसी बाहर के शख्स की एंट्री पर पूरी तरह बैन है। वहीं खिलाड़ियों को भी 29 मई तक इस बायो बबल में रहना होगा और नियमों का पालना करना होगा। साथ ही अगर कोई खिलाड़ी बायो बबल छोड़कर कुछ दिनों बाद टीम के साथ जोड़ता है तो उसके 3 दिन का क्वारंटाइन करना होगा, अब ऐसा ही हर्षल पटेल के साथ होने वाला है और उन्होंने भी RCB टीम का बायो बबल छोड़ा है।

*RCB टीम के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का हुआ निधन।
*जिसके चलते तेज गेंदबाज ने छोड़ा RCB टीम का बायो बबल।
*RCB के अगले मैच से पहले फिर टीम के साथ जुड़ जाएंगे पटेल।
*हर्षल ने अभी तक खेले 4 मैचों में 6 विकेट किए हैं अपने नाम।

RCB टीम के प्रदर्शन पर एक नजर

वहीं इस बार RCB की कमान फाफ के हाथों में है, जहां नए कप्तान के अंडर में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस सीजन में RCB टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 3 में जीत अपने नाम की है और 1 में टीम को हार मिली है। कल टीम का सामना मुंबई से था, जिसमें फाफ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन धमाकेदार रहा और अब टीम का अगला मुकाबला चेन्नई से होगा।

close whatsapp