WPL 2024: RCB टीम ने अपने अंतिम होम गेम में लैप ऑफ ऑनर किया, आप भी देखें वीडियो
आरसीबी टीम के खिलाड़ियों ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तमाम दर्शकों के लिए लैप ऑफ ऑनर किया।
अद्यतन - Mar 5, 2024 3:11 pm

4 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बेहतरीन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वॉरियर्स को 23 रनों से हराया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
यह महिला प्रीमियर लीग 2024 का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतिम मैच था। मैच खत्म होने के बाद आरसीबी टीम की खिलाड़ियों ने अपने उन तमाम फैंस को ढेर सारी शुभकामनाएं दी जिन्होंने स्टेडियम आकर टीम के लिए चीयर किया। आरसीबी टीम के खिलाड़ियों ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तमाम दर्शकों के लिए लैप ऑफ ऑनर किया।
महिला प्रीमियर लीग 2024 का बेंगलुरु लेग अब खत्म हो चुका है और बचे हुए सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने घर में 5 मैच खेले और तमाम फैंस ने अपनी टीम को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर चीयर किया।
आरसीबी टीम की खिलाड़ी भी इस चीज को देखकर काफी हैरान थी कि उन्हें अपने फैंस से अपने घर में काफी प्यार मिला। आरसीबी ने अपने घर में पांच मैच खेले जिसमें से तीन में टीम ने जीता जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
Bengaluru, you were truly awesome 🤗
A lap of appreciation for your support in #TATAWPL Season 2 👏👏#RCBvUPW pic.twitter.com/NQRxXalClH
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 5, 2024
स्मृति मंधाना का बेहतरीन फॉर्म जारी
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और 5 मैच में 154 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल है। इस समय स्मृति मंधाना ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले स्थान पर है। यही नहीं महिला प्रीमियर लीग 2024 के अंक तालिका में टीम तीसरे पायदान पर है।
एलिसा पेरी ने यूपी के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद कहा कि, ‘हमने यहां पांच मैच खेले और यह सभी काफी मजेदार थे। दर्शकों ने भी हमारा काफी सपोर्ट किया। पिछले कुछ महीनो से हमने काफी क्रिकेट खेला है और इस मैच में मुझे अपने आप को दुनिया के सामने अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिला।’