RCB के खिलाड़ी ने एयरपोर्ट नियमों को रखा ताक पर, स्पीकर हाथ में लेकर नाचता आया नजर
स्वास्तिक चिकारा ने हाल ही में एक रील शेयर की थी इंस्टा अकाउंट पर।
अद्यतन - Apr 12, 2025 5:14 pm

RCB टीम का एक खिलाड़ी इस बार IPL के दौरान काफी सुर्खियां बटोर रहा है, इस खिलाड़ी का नाम है Swastik Chikara। जहां इस बार स्वास्तिक चिकारा अपनी हरकतों के कारण खबरों में आ रहे है, ऐसे में इस बार भी इस धाकड़ बल्लेबाज ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसपर सबका ध्यान चला गया है और एक वीडियो भी इसी से जुड़ा वायरल हो रहा है।
विराट कोहली को खूब परेशान करते हैं स्वास्तिक चिकारा
जी हां, स्वास्तिक चिकारा विराट कोहली को काफी परेशान करते हैं, कुछ समय पहले इस खिलाड़ी ने विराट से बिना पूछे उनका परफ्यूम इस्तेमाल किया था। साथ ही जब विराट स्वास्तिक को केक खिला रहे थे, तो बल्लेबाज ने कोहली की उंगली को काट लिया था और उसका वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हुआ था। वैसे स्वास्तिक ने घरेलू क्रिकेट और लीग में अपनी बल्लेबाजी का तूफान दिखाया है, जिसके चलते RCB टीम ने इस खिलाड़ी को अपने नाम किया था और अब देखना होगा की कितना कमाल करते हैं।
स्वास्तिक चिकारा खुद को बहुत Cool दिखाने में लगे हैं
*स्वास्तिक चिकारा ने हाल ही में एक रील शेयर की थी अपने इंस्टा अकाउंट पर।
*इस रील वीडियो में ये खिलाड़ी हाथ में स्पीकर लेकर डांस करता नजर आ रहा है।
*सिस्टम पर सिस्टम छोरा जाट का-गाने की धुन पर एयरपोर्ट पर नाचता दिखा ये खिलाड़ी।
*रील के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने लिखा- आपको अब खेलने का मौका मिलना चाहिए।
ये वीडियो शेयर की है स्वास्तिक चिकारा ने
कोहली के साथ ये तस्वीर शेयर की थी स्वास्तिक ने
अगला मैच कब है RCB टीम का?
हाल ही में RCB टीम ने दिल्ली के खिलाफ मैच खेला था, ये मैच रजत पाटीदार की टीम हार गई थी। वहीं अब इस टीम का फोकस कमबैक पर होगा, जहां अब RCB टीम अपना अगला मैच राजस्थान टीम के खिलाफ खेलेगी। RR बनाम RCB का ये मैच जयपुर में 13 अप्रैल की दोपहर में खेला जाएगा, जिसे लेकर जयपुर की जनता काफी उस्ताहित हैं और सभी फैन्स सिर्फ विराट कोहली को देखने आएंगे स्टेडियम में।