Raksha Bandhan के शुभ अवसर पर आरसीबी के इस मैसेज ने जीता फैंस का दिल, दिया खास संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

Raksha Bandhan के शुभ अवसर पर आरसीबी के इस मैसेज ने जीता फैंस का दिल, दिया खास संदेश

देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Virat Kohli and Shreyanka Patil (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli and Shreyanka Patil (Image Credit- Twitter X)

आज 19 अगस्त, सोमवार 2024 के दिन भारत समेत दुनियाभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में बहनें अपने प्यारे भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हुई नजर आईं। साथ ही क्रिकेटर्स भी इस पर्व से अछूते नहीं रहें। क्रिकेट बिरादरी ने भी इस पर्व को मनाते हुए फोटोज को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया।

दूसरी ओर, रक्षाबंधन के मौके पर आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) ने एक खास मैसेज फैंस के साथ साझा किया है। आरसीबी के इस मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और श्रेयंका पाटिल की फोटो शेयर किया, जिसमें वे अपने बैट को बारिश से बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए आरसीबी ने लिखा- अपनी बहनों की उस तरह रक्षा करो, जैसे सुपरस्टार अपने बल्लों की करते हैं। आपके दिल के करीब और गले लगाने में आरामदायक (Protect your sisters the way our superstars protect their bats. Close to your heart, cozy in your hug.)

देखें आरसीबी की यह पोस्ट

जाने क्यों मनाते हैं रक्षाबंधन?

रक्षाबंधन हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। साथ ही इस त्यौहार में भाई और बहन के बीच प्यार को दिखाया गया है। इस त्यौहार का इतिहास करीब 5 हजार साल पुराना है। बता दें कि रक्षाबंधन ‘रक्षा’ और ‘बंधन’ शब्दों को जोड़कर बनाया गया है। ‘रक्षा’ का अर्थ होता है- सुरक्षा और ‘बंधन’ का अर्थ होता है- बंधन। इस प्रकार, रक्षाबंधन का अर्थ है ‘सुरक्षा का बंधन’।

पुराने समय में रक्षाबंधन के पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी यानी रक्षा सूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को सुरक्षा और मदद प्रदान करने का वचन देते हैं। लेकिन समय के साथ इसमें गिफ्ट्स देने की परंपरा का भी चलन हो गया।

साथ ही हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान इंद्र राक्षसों से लड़ने जा रहे थे, तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने उनकी कलाई पर एक धागा बांधा था, जिसे रक्षाबंधन कहा गया।

close whatsapp