RCB टीम ने रात भर की पार्टी, फ्लॉप प्रदर्शन वाले विराट भी झूम उठे
RCB टीम ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक वीडियो।
अद्यतन - May 22, 2022 12:32 pm

RCB टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जहां फाफ, विराट कोहली सहित कई स्टार खिलाड़ियों से लबरेज टीम के लिए रोहित की सेना ने प्लेऑफ का रास्ता बनाकर दिया। कल रात हुए मुकाबले में मुंबई के खिलाफ दिल्ली हार गई और पंत की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई, जिसके बाद RCB ने जगह बना ली।
RCB भी कर रही थी मुंबई के लिए दुआ
दूसरी ओर कल पूरे दिन RCB टीम मुंबई की जीत की दुआ कर रही थी, इस दौरान RCB ने सोशल मीडिया पर मुंबई के समर्थन में कई पोस्ट भी साझा किए ।
कप्तान फाफ और पूर्व कप्तान विराट ने साथ की पार्टी
*RCB टीम ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक वीडियो।
*मुंबई की जीत के बाद सभी खिलाड़ियों ने जमकर की पार्टी।
*वहीं विराट ने भी कप्तान फाफ के साथ तस्वीर की साझा।
*मुंबई टीम के नारे लगा रहे थे RCB के सभी खिलाड़ी।
टीम ने इस वीडियो को किया साझा
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)
विराट के प्रदर्शन पर एक नजर
इस सीजन विराट कुछ खास नहीं कर पाए, जहां वो अपनी अच्छी बल्लेबाजी से ज्यादा गोल्डन डक को लेकर खबरों में रहे और गुजरात के खिलाफ आखिरी लीग में मैच में उन्होंने अर्धशतक जरूर लगाया था।
RCB का मजबूत टीम से होगा सामना
अब आरसीबी टीम के लिए फाइनल का सफर आसान नहीं होगा और टीम को सबसे पहले एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा, जो LSG टीम से होगा। 25 मई को होने वाला ये मैच कोलकाता में खेला जाएगा।
कब होगा फाइनल मुकाबला?
*24 मई को खेला जाएगा पहला क्वालीफायर मैच।
*25 मई को कोलकाता में होगा एलिमिनेटर मुकाबला।
*27 मई को खेला जाएगा दूसरा क्वालीफायर मैच।
*29 मई के दिन होगा फाइनल मैच अहमदाबाद में।