RCB vs CSK: "Fixer Kings...."- Faf du Plessis के विवादित रन-आउट से मचा बवाल, फैंस ने थर्ड क्लास अंपायर की उड़ाई धज्जियां

“Fixer Kings….”- फाफ डु प्लेसिस के विवादित रन-आउट से मचा बवाल, फैंस ने थर्ड अंपायर की उड़ाई धज्जियां

फाफ डु प्लेसिस 13वें ओवर में विवादित अंदाज में मिचेल सेंटनर के हाथों नॉन स्ट्राइटर एंड पर रन-आउट हुए

Mitchell Santner & Faf du Plessis (Photo Source: BCCI/IPL)
Mitchell Santner & Faf du Plessis (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 में 18 मई के दिन का महामुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए हैं। शुरुआती तीन ओवरों के बाद बारिश ने मैच में खलल डाला था। लेकिन फिर रुकावट के बाद भी विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने अपना रूख नहीं बदला और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।

विराट कोहली 10वें ओवर में डेरिल मिचेल के हाथों कैच-आउट हो गए। RCB कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन फिर 13वें ओवर में विवादित अंदाज में मिचेल सेंटनर के हाथों नॉन स्ट्राइटर एंड पर रन-आउट हो गए। सोशल मीडिया पर फैंस तीसरे अंपायर के फैसले पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन-आउट हुए Faf du Plessis

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का 13वां ओवर मिचेल सेंटनर ने डाला था। ओवर की आखिरी गेंद को रजत पाटीदार ने जोर से खेला था, मिचेल सेंटनर ने गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनकी उंगलियों से से टच होते हुए नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से टकरा गई।

रिप्ले में फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) क्रीज के अंदर अपना बल्ला रखने की कोशिश करते हुए नजर आए। तीसरे अंपायर ने हर एंगल से देखा, और यह फैसला लिया कि जब गेंद स्टंप्स से टकराई तब फाफ डु प्लेसिस का बल्ला हवा में था। जिसके बाद डु प्लेसिस को आउट करार दिया गया।

यहां देखें फाफ डु प्लेसिस के रन आउट का वीडियो-

अंपायर के फैसले से फाफ डु प्लेसिस,  विराट कोहली और पूरी आरसीबी टीम शॉक में नजर आई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 39 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली।

यहां देखें फाफ डु प्लेसिस के रन आउट पर फैंस के रिएक्शन-

 

 

close whatsapp