RCB vs DC: बैंगलोर के गेंदबाजों के आगे दिल्ली कैपिटल्स ने टेके घुटने, झेलनी पड़ी लगातार पांचवी शर्मनाक हार
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 23 रनों से जीत दर्ज की।
अद्यतन - अप्रैल 15, 2023 7:32 अपराह्न

आईपीएल 2023 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 15 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स RCB गेंदबाजों के आगे बुरी तरह पिट गई।
दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर के अंत में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना पाई। लगातार दो हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार पांचवी बार हार का सामना करना पड़ा है।
विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की मजबूत जोड़ी ओपनिंग करने के लिए उतरी। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 42 रनों का साझेदारी हुई। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 16 गेंदो में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेली। फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के बाद टीम के लिए चार्ज संभालते हुए विराट कोहली ने 34 गेंदो में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली।
जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल के 24, शाहबाज अहमद के 20 और अनुज रावत के 15 रनों की नाबाद पारी के चलते टीम 174 रनों के टोटल पर पहुंची। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल मार्श ने 2 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट, और कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं अक्षर पटेल और ललित यादव के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।
RCB डेब्यूडेंट विजय कुमार ने दिखाया शानदार खेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को झटका पहले ही ओवर में लगा जब पृथ्वी शॉ पहले ही ओवर में अनुज रावत के हाथों शून्य पर रन आउट हो गए। इसके बाद दूसरे ओवर में मिचेल मार्श भी विराट कोहली के शानदार कैच के चलते शून्य पर आउट हो गए।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान व ओपनर डेविड वॉर्नर पिछले चार मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन बैंगलोर के खिलाफ वॉर्नर 19 रन पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद मनीष पांडे ने 38 गेंदो में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। वो 14वें ओवर में वानिंदु हसरंगा के हाथों आउट हो गए।
इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स लगातार विकेट गंवाती चली गई। RCB के लिए डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज विजय कुमार 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम करते हुए नजर आए। वहीं मोहम्मद सिराज ने 2 और वेन पार्नेल, वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
RCB के जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-
The celebrations of Virat Kohli after won the match.#RCBvsDC pic.twitter.com/r3MphEgaSN
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) April 15, 2023
Delhi Capitals prepared for RCB batsmen but RCB bowlers came out of syllabus.#RCBvsDC
— RANADHEER ❤ (@Rannndheer18) April 15, 2023
#RCBvsDC KING 👑 pic.twitter.com/mEbP6z2p6H
— 𝙎𝘼𝙈 𝙑𝙄𝙍𝘼𝙏 (@SamVirat1817) April 15, 2023
#RCBvsDC pic.twitter.com/Yy4NBgtVW9
— risshiikaaaa 🧋 (@thatromcomgworl) April 15, 2023
DC this IPL season#RCBvsDC #ShreyasIyer #ViratKohli pic.twitter.com/vNq5vJ5dUU
— Rohit Raj🌟 (@rohit_raj6572) April 15, 2023
Royal Challengers Bangalore moves to 7 spot after today's win. #RCBvsDC pic.twitter.com/z1Zvl758TG
— Chamkila (@chamkila_0) April 15, 2023
https://twitter.com/annieday__/status/1647235713694580740?s=20
कभी हार ना मानने की आदत ही
एक दिन बड़ी जीत दिलाती है.!!🤍#RCBWIN#RCBvsDC— Nik Banna (@nikbanna9) April 15, 2023
https://twitter.com/_dhruvirat718_/status/1647233047631372290?s=20
Dream debut 4-20-3
Your name will be the talk of the town#vyshakvijaykumar #RCBvsDC— ಬೆಂಗಳೂರು_haikluu (@b_haikluu) April 15, 2023
#RCBvsDC #DCvsRCB #RCBvDC
2 points to Delhi capitals :- pic.twitter.com/3YPihnbep3— 마륵 타망 ⚡⚡ (@_Marktamang) April 15, 2023
Hello Rcbians…. Assemble.
Let the celebrations begin 🥳🤩#RCBvDC #RCBvsDC pic.twitter.com/5rtZS3Jvt1
— 👑Che_ಕೃಷ್ಣ🇮🇳💛❤️ (@ChekrishnaCk) April 15, 2023
https://twitter.com/27sambhav/status/1647233226329694225?s=20
She is happy today 💟💯#RCBvsDC
📸: @gemsofcricket pic.twitter.com/DuM6mZ7wmS— Chamkila (@chamkila_0) April 15, 2023
https://twitter.com/THEASIF00100751/status/1647230039975657474?s=20