RCB vs DC मैच के Play of the day के बारे में जानें यहां | CricTracker Hindi

RCB vs DC: Play of the Day: केएल राहुल बने दिल्ली के लिए जीत के हीरो, RCB के जबड़े से छीनी जीत

RCB के खिलाफ कुलदीप यादव और विपराज निगम ने झटके 2-2 विकेट।

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)
RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से अपने नाम किया। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि दिल्ली ये मैच हार जाएगी लेकिन केएल राहुल की शानदार पारी के बदौलत DC मैच में वापसी करने में कामयाब रही।

केएल राहुल बने दिल्ली की जीत के हीरो

केएल राहुल की बात करें तो वो इस मैच में नंबर 4 पर बैटिंग करने आए। रन चेज में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 2 विकेट जल्दी गंवा दिए थे। उसके बाद केएल राहुल बैटिंग करने आए थे। हालांकि विकेट गिरने के वजह से वह शुरुआत में थोड़ी संभलकर बैटिंग करते हुए दिखे। लेकिन एक बार क्रीज पर आंखें जमने के बाद उन्होंने जबरदस्त बैटिंग की और दिल्ली को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।

राहुल 53 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेलकर वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। इस शानदार पारी के लिए केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। केएल राहुल अब आने वाले मैच में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

RCB vs DC मैच का हाल

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने खराब शुरुआत की। दिल्ली ने तीसरे ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाज के विकेट गंवा दिए। फाफ डुप्लेसी (2) और फ्रेजर मेक्गर्क (7) बनाए। अभिषेक पोरेल 7 रन ही बना सके। कप्तान अक्षर पटेल 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 53 गेंद में 93 रन नाबाद पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 23 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 55 गेंदों में 111 रन की साझेदारी हुई। बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने दो, यश दयाल और सुयश ने 1-1 विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को फिल सॉल्ट और कोहली ने दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि फिल सॉल्ट 37 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने पारी में 17 गेंद में 4 चौके और तीन छक्के लगाए। देवदत्त पडिकल 8 गेंद में एक रन ही बना सके। विराट कोहली ने 14 गेंद में 22 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन 6 गेंद में 4 रन ही बना सके। जितेश शर्मा 11 गेंद में तीन रन ही बना सके।

close whatsapp