चोटिल धोनी दिख रहे हैं काफी तन्हा, अकेले खाना खाते हुए दिखे!
धोनी की चेन्नई ने साल 2023 आईपीएल में चार में से दो मैच जीते हैं।
अद्यतन - अप्रैल 14, 2023 7:01 अपराह्न

IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन खेला जा रहा है और सभी 10 टीमों के बीच एक से बढ़िया एक मैच देखने को मिले है। तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अभी तक का आईपीएल 2023 में सफर 50-50 रहा है।
दूसरी ओर सीएसके टीम के कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले धोनी को राजस्थान के खिलाफ 12 अप्रैल को हुए मैच में चोट लग गई थी। लेकिन धोनी ने इंजरी परवाह न करते हुए राजस्थान के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी की और मैच को डीप तक लेकर गए।
हालांकि, वह अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए, लेकिन उन्होंने फैंस के दिल जरूर जीत लिए थे। दूसरी तरफ अब सीएसके टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें धोनी काफी अकेले और तन्हा नजर आ रहे हैं।
तो वहीं इस वीडियो में सीएसके टीम के खिलाड़ी खाना खाते हुए नजर आते हैं। धोनी के अलावा वीडियो में अजिंक्य रहाणे, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियरस और सीएसके टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी नजर आते हैं।
देंखे वीडियो
The Foodfellas that dine together! 🦁#WhistlePodu #Yellove 💛 pic.twitter.com/wcJyixFgaN
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 14, 2023
धोनी के लिए ट्राॅफी जीतना चाहेगी सीएसके
दूसरी ओर आपको आईपीएल के जारी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो टीम ने अब तक चार मैचों में से दो में जीत दर्ज की है और दो में हार। तो वहीं टीम इस वक्त चार अंको के साथ अंक तालिका में पांचवे नंबर पर है।
तो वहीं सीजन शुरू होने से पहले इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गई थी, कि यह सीजन धोनी के लिए बतौर खिलाड़ी आखिरी साबित हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो धोनी के लिए सीएसके टीम एक और खिताब को जीतना चाहेगी।