IPL 2024: संदीप शर्मा के सामने MI के बल्लेबाजों की एक ना चली, शानदार तेज गेंदबाज ने जयपुर में झटके 5 विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: संदीप शर्मा के सामने MI के बल्लेबाजों की एक ना चली, शानदार तेज गेंदबाज ने जयपुर में झटके 5 विकेट

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए।

Sandeep Sharma (Pic Source-X)
Sandeep Sharma (Pic Source-X)

इस समय राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए।

एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस इस मैच में 200 रनों के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी लेकिन संदीप शर्मा ने ऐसा होने नहीं दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने चार ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके। संदीप शर्मा के सामने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की एक ना चली।

बता दें, संदीप शर्मा ने इस मैच में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव तिलक वर्मा, टिम डेविड और Gerald Coetzee को अपना शिकार बनाया। संदीप शर्मा के सामने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज आक्रामक शॉट्स खेलना चाह रहे थे लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे। संदीप की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की है।

राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 180 रन बनाने होंगे

राजस्थान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उनके 20 रन पर तीन महत्वपूर्ण विकेट गिर गए थे। रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि ईशान किशन अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि मुंबई टीम की ओर से तिलक वर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 65 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

तिलक वर्मा के अलावा नेहाल वढेरा ने 24 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 49 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इन दोनों के अलावा मोहम्मद नबी ने 23 रनों का योगदान दिया जबकि हार्दिक पांड्या 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। संदीप शर्मा के अलावा ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट झटके जबकि आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?