IPL 2023, RCB vs MI: लंबे-लंबे शाॅट देखकर, खुशी के मारे उछलने लगा तिलक वर्मा का परिवार, देंखे वायरल वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023, RCB vs MI: लंबे-लंबे शाॅट देखकर, खुशी के मारे उछलने लगा तिलक वर्मा का परिवार, देंखे वायरल वीडियो 

मैच में तिलक वर्मा ने खेली 84 रनों की तूफानी पारी 

Tilak Verma (Image Credit- Twitter)
Tilak Verma (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RCB vs MI: आईपीएल 2023 का पांचवा मैच आज 2 अप्रैल रविवार को मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एम चिन्नास्वामी में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में मुंबई की ओर से शानदार बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा के परिवार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है।

तो वहीं इस वीडियो के वायरल होने वाला काम भी तिलक वर्मा ने किया है। बता दें कि मैच में 20 रन पर तीन विकेट गंवाने वाली मुंबई के स्कोर को तिलक वर्मा ने 171 तक पहुंचाने में मदद की है। जहां एक तरफ मुंबई के लगातार विकेट गिर रहे थे, पर दूसरे छोर को तिलक वर्मा ने संभाल कर रखा और मैच में 46 गेंदों में 84 रनों की नाबाद पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान तिलक ने 9 चौके और 4 शानदार छक्के भी लगाए। दूसरी तरफ जब तिलक वर्मा ये शाॅट खेल रहे थे, तो स्टैंड में बैठे उनके परिवार की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं रहा और इस घटना की वीडियो, खुद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है।

देंखे वायरल वीडियो

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मैच, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके गेंदबाजों ने सही कर दिखाया। मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरू से ही विकेट चटकाना चालू कर दिया और एक के बाद एक मुंबई के विकेट निकालना शुरू किए।

वो तो शुक्र हो तिलक वर्मा का जिनकी 84* रनों की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना पाई। बता दें कि तिलक के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 15 और नेहल वधेरा ने 21 रनों की पारी खेली। खैर अब देखने लायक बात होगी कि क्या मुंबई से मिले 172 रनों के लक्ष्य को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर हासिल कर पाती है या नहीं।

close whatsapp