RCB vs PBKS मैच के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच एंड वेदर रिपोर्ट | CricTracker Hindi

IPL 2025: RCB vs PBKS मैच के दौरान कैसा रहेगा चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट

बेंगलुरु और पंजाब दोनों ही टीमें इस सीजन 6 में से 4 मैच जीतने कम कामयबा रही है।

Chinnaswamy Stadium (Photo Source: X)
Chinnaswamy Stadium (Photo Source: X)

IPL 2025 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB की बात करें तो उन्होंने इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है और वो 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पंजाब किंग्स की बात करें तो उन्होंने भी 6 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें भी 4 में जीत मिली है और वो पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर हैं। दोनों टीमों के बीच खेले जाने इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि RCB vs PBKS मैच के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

RCB vs PBKS चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यह पिच बल्लेबाजों के मुफीद है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स मारने में इसलिए भी आसानी होती है क्योंकि यहां की बाउंड्री छोटी होती हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है। यहां गेंदबाजों को विकेट के लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करती है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड और आंकड़े

अब तक इस मैदान पर आईपीएल के कुल 97 मैच खेले गए हैं। इसमें 41 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की वहीं 52 मैचों में चेज करने वाली टीम जीती है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 से 170 रनों के बीच में देखने को मिला है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 287/3 का स्कोर खड़ा किया था जो कि इस लीग का भी सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर 82 रन है, यह स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।

RCB vs PBKS: बेंगलुरु का वेदर रिपोर्ट

इस मैच के दौरान मौसम को लेकर बात की फैंस के लिहाज से अच्छी खबर है। बेंगलुरु में 10 अप्रैल को होने वाले मैच में बारिश का खलल नहीं होगा। फैंस पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार जहां बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है तो वहीं तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस मैच के दौरान रह सकता है, ऐसे में प्लेयर्स को अधिक गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल ओस का प्रभाव कम दिख रहा है। ऐसे में यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है। टॉस बहुत बड़ी भूमिका नहीं निभा सकता है, लेकिन इसे जीतने वाली टीम फिर भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

इस मैच के दौरान मौसम को लेकर बात की फैंस के लिहाज से अच्छी खबर है। बेंगलुरु में 18 अप्रैल को होने वाले मैच में बारिश का खलल नहीं होगा। फैंस पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार जहां बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है तो वहीं तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस मैच के दौरान रह सकता है, ऐसे में प्लेयर्स को अधिक गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल ओस का प्रभाव कम दिख रहा है। ऐसे में यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है। टॉस बहुत बड़ी भूमिका नहीं निभा सकता है, लेकिन इसे जीतने वाली टीम फिर भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

close whatsapp